फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार खत्म: छात्र फिर चुन सकेंगे अपने लोकप्रिय शिक्षक, अमर उजाला शिक्षक सम्मान समारोह 2025 का काउंटडाउन शुरू

Sat, 26 Jul 2025 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

काउंटडाउन शुरू हो चुका है। जल्द ही स्कूलों में लोकप्रिय शिक्षकों के चयन की निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। छात्र वोटिंग के जरिये अपने स्कूल के लोकप्रिय शिक्षक का चयन कर सकेंगे। सभी चयनित शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर आयोजित होने वाले भव्य समारोह में विशिष्ट अतिथि सम्मानित करेंगे।
 
विज्ञापन
अमर उजाला शिक्षक सम्मान 2024 कार्यक्रम के दौरान उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक। file - फोटो : विवेक निगम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले दो वर्षों की तरह इस बार भी शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर अमर उजाला की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह 2025 का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। जल्द ही स्कूलों में लोकप्रिय शिक्षकों के चयन की निष्पक्ष और पारदर्शी प्रक्रिया शुरू की जाएगी। छात्र वोटिंग के जरिये अपने स्कूल के लोकप्रिय शिक्षक का चयन कर सकेंगे। सभी चयनित शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर आयोजित होने वाले भव्य समारोह में विशिष्ट अतिथि सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन


छात्रों और शिक्षकों के बीच के रिश्ते की डोर को और मजबूत करने के उद्देश्य से अमर उजाला ने 2023 में यह पहल शुरू की थी। इसमें गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के निजी और सरकारी स्कूल हिस्सा लेते हैं। इस वर्ष की प्रतियोगिता के लिए स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ संपर्क करने का सिलसिला शुरू हो चुका है। 

पहले स्कूल होंगे पंजीकृत, बाद में शिक्षकों के होंगे नामांकन
अमर उजाला की ओर से विभिन्न स्कूलों के पंजीकरण के लिए प्रधानाचार्यों को क्यूआर कोड और लिंक उपलब्ध कराया जा रहा है। इस पर स्कूलों के प्रिंसिपल या प्रबंधकों को स्कूल का नाम, संपर्क सूत्र का नाम और मोबाइल नंबर, पता और शहर का नाम भरकर सबमिट करना होगा। यह क्यूआर कोड केवल स्कूल के पंजीकरण के लिए है। शिक्षकों के नामांकन के लिए अलग से प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।  
विज्ञापन


एक लाख से ज्यादा छात्र ले सकेंगे भाग 
पिछले वर्ष गौतमबुद्ध नगर और गाजियाबाद के 150 से अधिक स्कूलों में वोटिंग हुई थी, जिसमें एक लाख से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया था। इस बार यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है।

बच्चे सीखेंगे लोकतंत्र का पाठ
हर बार की तरह इस बार भी छात्र अपने प्रिय शिक्षक का चयन वोटिंग के माध्यम से करेंगे। वोटिंग के बाद छात्रों की अंगुली पर स्याही भी लगाई जाएगी और स्कूलों में पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। यह प्रक्रिया छात्रों को लोकतंत्र की समझ प्रदान करेगी और उन्हें भविष्य में देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था में भागीदारी के लिए भी प्रेरित करेगी।

 पहले जो शिक्षक हो चुके हैं सम्मानित वह न करें आवेदन

  • पहले जो शिक्षक सम्मानित हो चुके हैं वह आवेदन न करें। हालांकि वे सभी शिक्षक आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने नॉमिनेशन किया था, लेकिन लोकप्रिय शिक्षक के रूप में नहीं चुने गए।

कौन-कौन से शिक्षक भर सकते हैं नामांकन

  • जिन्होंने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कोई पुरस्कार प्राप्त किया हो
  • जिनके पढ़ाए गए छात्रों का प्रदर्शन उल्लेखनीय रहा हो
  • जिनकी शिक्षण शैली विशेष और रोचक हो
  • जो छात्रों के बीच लोकप्रिय हों

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें