फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को बालकनी में खांसना पड़ा बहुत महंगा, ऐसे चली गई जान

Mon, 29 May 2017 03:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
खांसी ने ले ली जान - फोटो : सांकेत‌िक ‌च‌ित्र
विज्ञापन
हम सभी अक्सर ही अपने घरों की बालकनी में लंबा वक्त गुजारते हैं और काफी कुछ करते हैं। लेक‌िन एक शख्स को यही भारी पड़ गया। उसे अपनी बालकनी में खांसना महंगा पड़ा और वह अपनी जान गंवा बैठा।
विज्ञापन
  गौरतलब है क‌ि जगतपुरी इलाके में बालकनी की छोटी रेलिंग पर पैर रखकर खांसना एक युवक को काफी महंगा पड़ गया। युवक का संतुलन बिगड़ा और वह तीसरी मंजिल से नीचे गिर गया।

गंभीर हालत में उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त राजू (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों से पूछताछ कर पुलिस हादसे के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार में पत्नी पिंकी और चार बच्चे हैं

खांसी - फोटो : सांकेत‌िक ‌च‌ित्र
पुलिस के मुताबिक, राजू परिवार के साथ 167-ए/2 तीसरी मंजिल परवाना रोड के मकान में किराए पर रहता था। इसके परिवार में पत्नी पिंकी और चार बच्चे हैं। राजू का इलाके में बेकरी का सामान सप्लाई का काम था।   पिछले कुछ दिनों से राजू की तबीयत खराब चल रही थी। इसकी वजह से वह काम पर नहीं जा रहा था। शनिवार रात को राजू खाना खाने के बाद अपने घर की बालकनी पर खड़ा था। बताया जा रहा है कि बालकनी की रेलिंग काफी छोटी है।
  इसी दौरान खांसते समय वह नीचे गिर गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि कहीं राजू ने सुसाइड तो नहीं किया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें