संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली।
कोस्मो फर्स्ट की कम्युनिटी आउटरीच शाखा, कोस्मो फाउन्डेशन ने 19 मई को आईएसआईसी इंस्टीट्यूट ऑफ रीहेबिलिटेशन साइंसेज में वर्ल्ड फेयर प्ले डे 2026 पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी को समर्थन प्रदान दिया। संयुक्त राष्ट्र की तरफ से मान्यता प्राप्त इस संगोष्ठी में दुनिया भर से 6 मिलियन से अधिक लोगों ने हाइब्रिड फॉर्मेट के जरिये हिस्सा लिया। यह संगोष्ठी खेल और समाज में नैतिकता, समावेशन और ईमानदारी को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्पोर्ट्स लीडरों, शिक्षकों, छात्रों, पॉलिसी एडवोकेट्स और अंतरराष्ट्रीय हितधारकों को एक मंच पर लेकर आई। इस पहल की परिकल्पना कॉस्मो फाउंडेशन की मैनेजिंग ट्रस्टी, मिस यामिनी कुमार जयपुरिया के सहयोग से की गई थी, जो इंटरनेशनल फेयर प्ले (निष्पक्ष खेल) पहलों के साथ सक्रिय रूप से जुड़ी रही हैं। इसके बाद, डॉ. बीआर अंबेडकर स्पोर्ट्स फाउंडेशन के सहयोग से इसका आयोजन किया गया और इंटरनेशनल फेयर प्ले कमेटी (सीआईएफपी) ने इसे समर्थन दिया।