फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इलेक्ट्रिक बसों की टेंडर प्रक्रिया में हुआ भ्रष्टाचार’, भाजपा ने दिल्ली सरकार पर लगाया आरोप

Tue, 05 Mar 2019 05:15 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
मनोज तिवारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भाजपा ने दिल्ली सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। भाजपा का कहना है कि सरकार ने बिना तैयारी के इलेक्ट्रिक बसें खरीदने के लिए टेंडर जारी कर दिया है। 1000 इलेक्ट्रिक बसों की टेंडर प्रक्रिया इसलिए की, क्योंकि बीते चार वर्ष केजरीवाल सरकार निजी कंपनियों के साथ भ्रष्टाचार करने के लिए मिलीभगत करने में लगी थी। निजी कंपनियों ने जब सरकार की भ्रष्टाचार की शर्तों को मान लिया, तो बसों की खरीद के लिए टेंडर जारी कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि 1000 इलेक्ट्रिक बसों की टेंडर प्रक्रिया में भ्रष्टाचार किया गया है। विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने बताया कि सरकार ने बिना किसी तैयारी के 1000 इलेक्ट्रिक बसों को उतारने के लिए स्वीकृति दी है। सरकार के पास फिलहाल न तो बस डिपो है और न ही बसों की चार्जिंग के लिए बिजली की व्यवस्था। जिन 6 बस डिपो में बसें लाने की स्वीकृति दी गई है, उनमें से पांच तो धरातल पर ही नहीं हैं। विनोद नगर, बुराड़ी संरक्षित वन क्षेत्र में डिपो बनाने के लिए वन विभाग से अनुमति तक नहीं ली गई है।

बमनोली में डिपो बनाने के जमीन तक हस्तांतरित नहीं हुई है। मुंढ़ेला कला में अभी खेती हो रही है, तो सराय काले खां में मारुति ड्राइविंग स्कूल चल रहा है। बसों की चार्जिंग के लिए बिजली की व्यवस्था भी नहीं है। पॉवर डिपार्टमेंट की मूल रिपोर्ट के अनुसार अभी 24 महीने लगेंगे। मूल रिपोर्ट के अनुसार, इलेक्ट्रिक बसों की चार्जिंग के लिए 66 केवी कनेक्शन की आवश्यकता होनी चाहिए, जिसे स्थापित करने के लिए 18 से 24 महीने का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें