फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन सेवानिवृत्त होंगे भ्रष्ट और लापरवाह पुलिसकर्मी, सतर्कता विभाग की ओर से जारी हुआ सर्कुलर

Wed, 24 Jul 2019 07:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्र सरकार भ्रष्टाचारी अफसरों को जबरन सेवानिवृत्ति दे रही है। अब दिल्ली पुलिस भी इस राह पर चल पड़ी है। लापरवाह व भ्रष्टाचारी पुलिसकर्मियों को जबरदस्ती रिटायरमेंट देकर उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज होगी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (सतर्कता) सुमन गोयल ने इसके लिए बाकायदा सर्कुलर जारी किया है। इसमें कहा गया है कि पुलिसकर्मियों की स्क्रीनिंग करने के बाद यह कार्रवाई की गई है। पंजाब पुलिस रूल्स में संशोधन कर यह कदम उठाया जा रहा है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जिले के सभी डीसीपी समेत सीनियर पुलिस अफसरों को भेजे इस सर्कुलर में कहा गया है कि भ्रष्ट व लापरवाह पुलिसकर्मियों की जांच करके उन्हें रिटायर किया जाए। डीसीपी अधीनस्थ सिपाही से लेकर एस-इंस्पेक्टर रैंक के अधिकारी की स्क्रीनिंग करेंगे। इंस्पेक्टर स्तर की स्क्रीनिंग संयुक्त पुलिस आयुक्त करेंगे। 

सतर्कता विभाग आपराधिक तत्वों से गठबंधन करने वाले, भ्रष्टाचारी, लापरवाह, नशेड़ी पुलिसकर्मियों की स्क्रीनिंग करेगा। सभी जिलों में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया जा रहा है। पुलिसकर्मियों के आचरण और कामकाज को आंकते हुए कमेटी तय करेगी कि फोर्स को उनकी सेवाओं की जरूरत है या नहीं। 
विज्ञापन


सर्कुलर में कहा गया है कि फोर्स का नाम डुबोने वालों पर खास ध्यान दिया जाए, ताकि वे इस छंटनी से नहीं बच पाएं। जिला स्तर पर ठीक काम न करने वालों की सूची बनाएं और जबरन रिटायरमेंट देकर घर भेज दें। पुलिसकर्मियों के आचरण पर भी जोर है। महिलाओं के खिलाफ अपराध में शामिल रहने वालों पर गाज गिरने की ज्यादा संभावना है। 

कोर्ट ने जिन पुलिसकर्मियों के खिलाफ आरोप तय कर दिए हैं, उन्हें भी बक्शा नहीं जाएगा। सर्कुलर में कुल आठ बिंदु हैं। इनमें भ्रष्टाचार सबसे ऊपर है। भ्रष्टाचार करने वालों को जबरन सेवानिवृत्त कर एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की बात कही गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें