फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः कॉर्पोरेशन बैंक में घुसे 4 लुटेरे, कैशियर की हत्या कर नकदी लूटी, हुए फरार

Fri, 12 Oct 2018 05:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
दिल्ली के नजफगढ़ के छावला इलाके में बैंक लूट की एक ऐसी वारदात वारदात सामने आ रही जिससे पूरा इलाका दहशत में है। दरअसल छावला इलाके में स्थित कॉर्पोरेशन बैंक की एक ब्रांच में आज लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन


शुक्रवार को कुछ अज्ञात लोगों ने बैंक में घुसकर एक कैशियर पर गोली चला दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान तीन अन्य व्यक्ति घायल हो गये। लुटेरे बैंक से दो लाख रुपये लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बताया कि दिन के 3.45 बजे खैरा गांव में कॉर्पोरेशन बैंक की एक शाखा में गोलीबारी की सूचना मिली।

पुलिस ने बताया कि चार लोग लूट-पाट के लिए बैंक में घुसे और कैशियर संतोष कुमार पर गोली चला दी। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि आरोपी मोटरसाइकिल पर फरार हो गए। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें