कोरोना के प्रकोप को देखते हुए उत्तरी निगम के आयुष विभाग द्वारा लोगों के तनाव प्रबंधन व प्राकृतिक चिकित्सा उपलब्ध कराने की कड़ी में अब तक निगम को 4953 कॉल आ चुके हैं। यह सुविधा गत 27 मार्च से निगम द्वारा दी जा रही है। निगम का आयुष विभाग विद्यालयों और संस्थानों के साथ मिलकर बच्चों और उनके अभिभावकों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सहायता से सलाह मशवरा दे रहा है।
इसके साथ ही जागरूकता फैलाने के लिए वेबीनार का भी आयोजन किया जा रहा है। उत्तरी निगम ने लॉक डाउन की घोषणा के बाद मानसिक स्वास्थ्य और कल्याण परामर्श के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया था। जिस पर लोग मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी किसी प्रकार की सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
इसके साथ ही निगम ने दिव्यांग हेल्पलाइन भी शुरू की थी ।जिसमें सहायता भोजन और भावनात्मक समर्थन के लिए सहायता प्रदान की जा रही है। इसका उद्देश्य लॉकडाउन के दौरान अकेलापन महसूस करने वाले लोगों को सहायता उपलब्ध करवाना है। इसके साथ ही लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करना भी है।