फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडाः पुलिस ने छत पर समूह बनाकर नमाज अदा करने वालों पर की कार्रवाई

Thu, 02 Apr 2020 04:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
सेक्टर 16 में नमाज अदा करते लोग - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
नोएडा में लॉकडाउन के दौरान सेक्टर-16 में छत पर नमाज अदा कर रहे करीब 10 से 12 लोगों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है।
विज्ञापन


एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस को बुधवार देर शाम को सूचना मिली कि सेक्टर-16 में एक घर के छत पर करीब 10 से 12 लोग सामाजिक दूरी बनाए बिना नमाज अदा कर रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गिरफ्तार और नमाज पढ़ने वाले सभी पर आईपीसी की धारा 188, 269, 270 और महामारी अधिनियम 1897 की धाराओं और आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51(b) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। कोरोना महामारी के फैलने के खतरे के बीच नोएडा सेक्टर-16 के जेजे कॉलनी में 15 से 20 की संख्या में इकट्ठा होकर इन लोगों ने घर की छत पर नमाज पढ़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें