फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: कोरोना को शिकस्त देकर घर लौटीं 104 वर्षीय श्यामवती, फेफड़ों में भी हो गया था संक्रमण

Mon, 12 Oct 2020 11:02 AM IST
प्राची प्रियम माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा
विज्ञापन
कोरोना को हराकर लौटीं 104 वर्षीय श्यामवती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

नोएडा में 104 साल की बुजुर्ग महिला कोरोना को मात देकर शनिवार रात घर लौट गईं। उन्हें सेक्टर-137 स्थित जेपी अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया। मूल रूप से आगरा निवासी महिला श्यामवती को कोरोना के लक्षण मिलने पर 10 दिन पहले भर्ती कराया गया था। वे स्वतंत्रता सेनानी पंडित भूप सिंह शर्मा की पत्नी हैं।

विज्ञापन


जेपी अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि महिला अस्पताल लाई गई थीं, तब उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत थी। फेफड़ों में संक्रमण था। धीरे-धीरे उपचार के दौरान उनकी हालत ठीक होने लगी। वह बात करने के साथ खाना भी खाने लगीं। 

इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। श्यामवती को नोएडा में बेटी के पास होम आइसोलेशन में रखा गया है। परिजनों को बताया गया है कि किसी भी तरह की परेशानी होने की स्थिति में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। इसके अलावा होम आइसोलेशन के दौरान एहतियात भी बरतें। 
विज्ञापन


श्यामवती के साथ 60 वर्ष की बेटी को भी कोरोना हो गया था। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, एक सप्ताह में बेटी को भी डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले ग्रेटर नोएडा के शारदा कोविड अस्पताल से 104 साल की राबिया अहमदी भी कोरोना संक्रमण से स्वस्थ हो चुकी हैं। 

जुलाई में उन्हें संक्रमण हुआ था। वह हृदय रोग, अनिद्रा और अल्जाइमर से पीड़ित हैं। इनके अलावा 90 साल से अधिक उम्र वाले 10 से अधिक मरीजों ने कोरोना को मात दी है। पुरुषों के मुकाबले स्वस्थ होने वाले मरीजों में बुजुर्ग महिलाओं की संख्या अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें