फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस संदिग्ध ने सफदरजंग अस्पताल से कूदकर की खुदकुशी, ऑस्ट्रेलिया से आज ही लौटा था

Wed, 18 Mar 2020 11:11 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : ANI
विज्ञापन

सफदरजंग अस्पताल में एक शख्स ने अस्पताल से कूदकर खुदकुशी कर ली। वह कोरोना वायरस संदिग्ध मरीज था और आज ही सिडनी ऑस्ट्रेलिया से आया था। एयरपोर्ट से इसे अस्पताल में आज ही भर्ती कराया गया था।तनवीर सिंह नाम का ये शख्स पंजाब का रहने वाला था। दिल्ली पुलिस ने भी इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उसे आज रात 9 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन


हालांकि, अस्पताल के पीआरओ दिनेश नारायण ने बताया कि दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल की ऊपरी मंजिल से गिरकर इस व्यक्ति की मौत हुई है। अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वह कोरोनो वायरस का मरीज था या नहीं।      

सिर दर्द  की शिकायत के बाद संदिग्ध मरीज आईजीआई एयरपोर्ट से सफदरजंग अस्पताल लाया गया और आइसोलेशन में रखा गया था। जांच के लिए संदिग्ध मरीज का सैंपल भी लिया गया था। 
विज्ञापन


देवेंद्र आर्य, पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) ने जानकारी दी है कि कोरोना वायरस के एक संदिग्ध मरीज ने सफदरजंग अस्पताल से कूदकर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान तनवीर सिंह के रूप में हुई है, उसे सिडनी, ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद आज रात 9 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें