फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में कोरोना पर बोले सत्येंद्र जैन- दिल्ली में बेहतर होते जा रहे हालात

Sun, 04 Oct 2020 10:40 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

राजधानी दिल्ली में कोरोना की वर्तमान स्थिति पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि दो सप्ताह से दिल्ली में कोरोना संक्रमण से हालात बेहतर होते जा रहे हैं। दैनिक मामलों में कमी आई है इसके साथ-साथ रिकवरी दर भी बढ़ रही है। जैन ने उम्मीद जताई है कि  आने वाले दिनों में स्थितियां और बेहतर होती जाएंगी।

विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि अधिक जांच के कारण पहले मामले अचानक बढ़ने लग गए थे। अब धीरे-धीरे स्थितियां बेहतर होती जा रही हैं। उन्होंने कहा कि ज्यादा टेस्ट करने का लाभ मिल रहा है। इससे समय रहते संक्रमितों की पहचान की जा रही है और उन्हें आइसोलेट किया जा रहा है।  

जैन के मुताबिक, एक समय दिल्ली संक्रमितों के मामले में देश में दूसरे स्थान पर थी, अब छठे पर आ गई है। उन्होंने कहा कि बेहतर रणनीति के चलते मृत्यु दर भी कम हो रही है। 
विज्ञापन


एक सप्ताह से यह दर दो फीसदी से नीचे बनी हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार मरीजों के हिसाब से बेड भी बढ़ा रही है साथ ही हॉटस्पॉट इलाकों में सभी नियमों का सख्ती से पालन कराया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें