फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस: विशेष विमान से 324 यात्रियों को चीन से लाया गया भारत, एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की टीम मौजूद

Sat, 01 Feb 2020 09:22 AM IST
अवधेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोनावायरस की जांच के लिए एयरपोर्ट पर डॉक्टों की टीम - फोटो : ANI
विज्ञापन
वुहान (चीन) से एयर इंडिया का एक विशेष विमान 324 भारतीयों को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट आ चुका है। एयरपोर्ट पर डॉक्टरों की एक टीम मौजूद है जो सभी यात्रियों की कोरोना वायरस की जांच करेगी। वहीं यदि जरूरत पड़ी तो यात्रियों को चिकित्सा के लिए रखा जा सकता है।  
विज्ञापन


बता दें कि कोरोनावायरस के कहर से चीन में हाहाकार मचा हुआ है। इस खतरनाक वायरस से चीन में अबतक 259 लोगों की मौत हो गई है और 11,791 लोग संक्रमित हैं। इसी बीच एहतियातन चीन ने वुहान शहर में स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शहर और आसपास के क्षेत्रों के करीब पांच करोड़ लोगों को कहीं बाहर जाने पर रोक लगा दी है।
 
सरकार ने यह कदम बचे लोगों को संक्रमण की चपेट में आने से बचाने के लिए उठाया है। ऐसे हालत में प्रशासन को इतनी बड़ी तादाद में लोगों को खाने-पीने और जरूरत का अन्य समान हर वक्त मुहैया कराना पड़ेगा।
विज्ञापन


ट्रकों को पूर्वी चीन से वुहान की ओर 560 टन कीटाणुनाशक ले जाते देखा गया। सरकारी मीडिया में आई फोटो में भी खाद्य पदार्थ लिए ट्रकों की लंबी लाइन दिखाई गई है। सरकारी समाचार पत्र येंग्त्ज डेली ने कहा कि वुहान कोई अलग थलग द्वीप नहीं हैं।

इस बीच हुबेई प्रांत की सरकार ने लोगों को पर्याप्त मात्रा में सब्जियां, चावल, मीट और दवाइयां उपलब्ध कराने का वादा किया है। ये शहर इसी प्रांत में आते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें