वह अस्पताल के कोविड-19 केयर वार्ड नंबर-31 में एडमिट था। उसे कोरोना संदिग्ध होने पर 10 अप्रैल को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में किए गए उसके कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट अभी आना बाकी है।
सुमित मौका लगते ही 16 व 17 अप्रैल की रात अस्पताल के वार्ड से फरार हो गया। मध्य जिला डीसीपी की ओर से इसकी सूचना दिल्ली के सभी थानाध्यक्षों को दी गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार जब सुमित कहीं नहीं मिला तो इसकी सूचना देश के सभी राज्यों के एसएसपीएस को 17 अप्रैल की सुबह दे दी गई। सभी राज्यों की पुलिस से आग्रह किया गया है कि अगर संदिग्ध मिलता है तो उसे अस्पताल वापस भेजा जाए, ताकि देश में कोरोना महामारी को फैलने से रोका जा सके।
मध्य जिले के कम्युनिकेशन विभाग द्वारा एसएसपी सोनीपत व राय, सोनीपत थानाध्यक्ष को भी विशेष सूचना दी गई है। इसके बाद दिल्ली के सभी थानाध्यक्षोंं ने अपनी थाना इलाके बीट कांस्टबेल को अलर्ट कर दिया। लोक नायक अस्पताल की सूचना बढ़ा दी गई है।
डीसीपी संजय भाटिया का ये कहना है-
मध्य जिले के डीसीपी संजय भाटिया को बताया कि लोक नायक अस्पताल से कोरोना संदिग्ध रात को फरार हो गया था। वह शुक्रवार शाम तक नहीं मिला था। मरीज की तलाश की जा रही है।