फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: लोकनायक के स्वास्थ्यकर्मियों के परिजनों के लिए अलग टीकाकरण केंद्र शुरू

Sat, 12 Jun 2021 05:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

लोकनायक अस्पताल के  चिकित्सा निदेशक डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि इस बूथ पर प्रतिदिन 100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है
विज्ञापन
भारत में कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार के लोकनायक अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों के परिजनों को वैक्सीन लगाने के लिए अस्पताल ने अलग टीकाकरण केंद्र की व्यवस्था की है। इसके लिए विशेष बूथ बनाया गया है। शनिवार से यह शुरू हो गया है।
विज्ञापन


लोकनायक अस्पताल के  चिकित्सा निदेशक डॉक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि इस बूथ पर प्रतिदिन 100 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। यहां टीका लगवाने के लिए अस्पताल कर्मी को अपना डीजीएचएस कार्ड और टीका लगवाने वाले परिजन का आधार कार्ड लाना अनियवार्य है। यह बूथ ओपीडी ब्लाक के प्रथम तल पर  टीकाकरण केंद्र के पास बनाया गया है। शनिवार से इसे शुरू कर दिया गया है।

डॉ. सुरेश ने बताया कि जिस कर्मी के पास डीजीएचएस कार्ड नहीं है वह अपने विभाग के प्रभारी से लोकनायक अस्पताल के स्टाफ होने का सत्यापन कराने के बाद अपने परिनज को बूथ पर वैक्सीन लगवा सकता है। टीका लगवाने के लिए पहले आओ पहले पाओ की व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें