फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Delhi : 206 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 3314 हुई

Tue, 28 Apr 2020 11:02 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

लॉकडाउन का दूसरा चरण भी भारत में खत्म होने की कगार पर है लेकिन देश के कई इलाकों में संक्रमितों की संख्या कम होने का नाम नहीं ले रही। इन्हीं इलाकों में दिल्ली-एनसीआर भी है, जहां से लगातार रोज नए संक्रमित सामने आ रहे हैं। अकेले दिल्ली में कोरोना संक्रमितों की संख्या तीन हजार के पार पहुंच गई है, वहीं नोएडा में भी कल 14 मामले सामने आए। इसमें सबसे चिंताजनक बात है कि इन आंकड़ों में स्वास्थ्यकर्मचारियों की संख्या बहुत ज्यादा है। आज भी दिल्ली के बाबू जगजीवन राम अस्पताल से 19 नए मामले सामने आए हैं। अब अकेले इसी अस्पताल के 78 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव हैं। जानिए दिल्ली-एनसीआर के दिनभर के अपडेट्स...
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में कोरोना के 206 नए मामले आए सामने , कुल संक्रमितों की संख्या 3314 हुई 

विज्ञापन

दिल्ली सरकार ने बताया कि मंगलवार को दिल्ली में कोरोना वायरस के 206 नए मामले सामने आए है। अब कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3314 हो गई है। इसमें से 1078 लोग ठीक हो गए है और 54 लोगों की मौत हो गई है। मंगलवार को दिल्ली में 201 लोग ठीक हुए। 

कंटेनमेंट जोन की संख्या 100 हुई
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटों में शाहीन बाग के डी ब्लॉक में हाउस नंबर 152 से 162 तक कंटेनमेंट जोन सूची में शामिल। कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या बढ़कर 100 पहुची।
विज्ञापन


सीआरपीएफ के 12 अन्य जवान संक्रमित, एक की मौत 
सीआरपीएफ ने मंगलवार को जानकारी दी कि दिल्ली में सीआरपीएफ के 12 अन्य जवान कोरोना संक्रमित पाए गए है। इसी के साथ संक्रमित सीआरपीएफ जवानों की कुल संख्या  47 हो गई है। जिसमें एक जवान शामिल है, जिनका आज निधन हो गया है।

महरौली इलाके में नए ड्रोने की मदद से निगरानी कर रही है पुलिस 
दिल्ली के महरौली में पुलिस एक नए तरह के ड्रोन से निगरानी कर रही है। डीसीपी दक्षिणी दिल्ली ने बताया कि इसमें रात को उड़ान और थर्मल इमेजिंग की क्षमता है, इसी के साथ लाइव फीड सिस्टम भी है। ड्रोन द्वारा लाइव घोषणा की जा सकती है। इससे उल्लंघनकर्ता के पास शारीरिक रूप से जाने की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी। यह आठ किमी के क्षेत्र को कवर कर सकता है।

दिल्ली पुलिस ने लिया 'यमराज' का सहारा 
दिल्ली पुलिस ने, 'यमराज' के रूप में तैयार एक स्थानीय कलाकार की मदद से, आरके पुरम के सेक्टर एक में लोगों को कोरोना वायरस के बारे में जागरूकता पैदा की।

मरकज मामले की जांच कर रही क्राइम टीम कोरोना की चपेट में 
मरकज मामले की जांच कर रही क्राइम टीम भी कोरोना की चपेट में आ गई है। टीम का एक सिपाही निकला कोरोना पॉजिटिव पाया गया । जिसके बाद टीम के 15 सदस्यों को क्वारंटीन किया गया है।

आंतरिक परीक्षा के आधार पर ही पास हो 10वीं,12वीं के छात्र : सिसोदिया 
दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बची हुई परीक्षाएं कराना अभी संभव नहीं होगा अतः इंटरनल एग्जाम के आधार पर ही बच्चों को पास किया जाए, जैसा कि 9 वीं और 11वीं के बच्चों को पास किया गया है।

उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने दूरदर्शन और एआईआर एफएम पर रोजाना तीन तीन घंटे के समय की मांग की है ताकि दिल्ली सरकार के शिक्षक सभी बच्चों के लिए ऑन एयर क्लास चला सकें।

नोएडा में पांच नए संक्रमितों की पुष्टि हुई 
मंगलावार को नोएडा में कोरोना वायरस के पांच नए संक्रमितों की पुष्टि हुई है। 

कंटेनमेंट जोन में संक्रमण रोकने के लिए व्यापाक जांच और जल्द नतीजों की जरूरत :  उपराज्यपाल अनिल बैजल
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कहा कि हमें कंटेनमेंट जोन में व्यापक जांच, जल्द नतीजे और सख्त मापदंड़ो के साथ आइसोलेशन पर ध्यान देना होगा। संक्रमण की कड़ी तोड़ने के लिए सभी विषयों पर एक साथ काम करने की जरूरत है। 

कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आने के बाद दिल्ली महिला आयोग की काउंसलर समेत कई क्वारंटीन
दिल्ली महिला आयोग की एक काउंसलर, चालक और केएन काटजू थाने के कई पुलिस अफसरों को क्वारंटीन पर भेजा गया। दरअसल ये लोग एक बचाव कार्य के दौरान एक कोरोना पॉजिटिव महिला के संपर्क में आए थे।

रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल के कर्मचारियों ने प्रशासन पर लगाया ढीला रवैया बरतने का आरोप
रोहिणी के अंबेडकर अस्पताल में स्टाफ ने कोरोना वायरस के प्रति अस्पताल प्रशासन के ढीले रवैये को लेकर प्रदर्शन किया। अस्पताल में 29 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं और 69 को क्वारंटीन किया गया है।

गाजियाबादः लोनी के बलराम नगर की पीएनबी की एक शाखा के सभी स्टाफ क्वारंटीन के लिए भेजे गए
गाजियाबाद के लोनी के बलराम नगर कॉलोनी स्थित पंजाब नेशनल बैंक की एक शाखा के सभी कर्मचारियों को क्वारंटीन के लिए भेजा गया। इसके लिए प्रशासन की ओर से एंबुलेंस आई थी।

दिल्ली के सफदरजंग में तीन डॉक्टर और एक स्टाफ में कोरोना की पुष्टि
सफदरजंग अस्पताल में आज तीन डॉक्टरों समेत चार स्वास्थ्यकर्मियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। अब तक सफरजंग अस्पताल के कुल 12 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें 10 डॉक्टर हैं।

दिल्लीः बत्रा अस्पताल से सामने आए पांच कोरोना के मामले
दिल्ली के बत्रा अस्पताल में पांच लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें एक मरीज और एक उसका अटेंडेंट है। वहीं एक एंबुलेंस का ड्राइवर और दो अस्पताल के स्टाफ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। दिल्ली के अस्पतालों से लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ने के मामले सामने आ रहे हैं जो बेहद चिंताजनक है।

बाबू जगजीवन राम अस्पताल में 19 स्वास्थ्यकर्मी कोरोना पॉजिटिव, कुल आंकड़ा पहुंचा 78 पर
दिल्ली के बाबू जगजीवन राम अस्पताल से आज कोरोना के 19 नए मामले सामने आए हैं। अब यहां संक्रमित स्वास्थ्यकर्मियों की संख्या बढ़कर 78 हो गई है।

गाजियाबादः तीन और कोरोना पॉजिटिव, कुल मरीज हुए 61
गाजियाबाद में कोरोना संक्रमण के तीन नए मामले सामने आए हैं। एक लोनी में बैंक कर्मचारी है, एक इंदिरापुरम क्षेत्र के नीलकंठ अपार्टमेंट में रहने वाले पैथोलॉजिस्ट हैं। जबकि एक जमाती की जांच रिपोर्ट में कोरोनावायरस की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही गाजियाबाद में संक्रमितों की कुल संख्या 61 पहुंच गई है।

दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लोगों के पहचान पत्र की हुई जांच, थर्मल स्क्रीनिंग भी की
देश में लॉकडाउन के बीच दिल्ली-नोएडा बॉर्डर पर लोगों के 'पास' और 'पहचान पत्र' की जांच करते पुलिसकर्मी। इस दौरान यहां लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की जा रही है।
विज्ञापन


ओखला सब्जी मंडी में फिर उड़ी सामाजिक दूरी के नियम की धज्जियां
दिल्ली में कोरोना वायरस के चलते किए गए लॉकडाउन के बीच लोग ओखला सब्जी मंडी में खरीदारी करते दिखे। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी के नियम का उल्लंघन किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें