फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहांगीरपुरी के एच ब्लॉक की तीन गलियों में 46 मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संंख्या 2376

Fri, 24 Apr 2020 12:02 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली-एनसीआर में कोरोना के केस बढ़ने के साथ ही यहां कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ती जा रही है। जहां दिल्ली में संक्रमित मरीजों की संख्या 2200 के पार चली गई है, वहीं 90 कंटेनमेंट जोन अकेले दिल्ली में हैं। इस बीच रमजान में लॉकडाउन का पालन किस तरह से हो उस पर जद्दोजहद बढ़ गई है। आज ही दिल्ली स्थित जामा मस्जिद के शाही इमाम ने बयान जारी कर अपील की है कि लोग रमजान के दौरान अपने घरों में ही इबादत करें। पढ़ें दिनभर के अपडेट्स.....
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में सब्जी बेचने वाला भी कोरोना संक्रमित

विज्ञापन

दिल्ली में राशन दुकानदार, पिज्जा डिलीवरी करने वाले कर्मचारी के बाद अब सब्जी बेचने वाला शख्स भी कोरोना संक्रमित मिला है। बृहस्पतिवार को दक्षिणी दिल्ली जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि यह शख्स महरौली इलाके में ठेले पर सब्जी बेचता है। आशंका जताई जा रही है कि इलाके में ही किसी व्यक्ति के संपर्क में आने से यह संक्रमित हुआ है लेकिन अब प्रशासन के आगे उस व्यक्ति तक पहुंच पाना सबसे बड़ी चुनौती है।

नोएडा में राहत : सक्रिय मरीजों से ज्यादा ठीक होने वालों की संख्या
गौतमबुद्ध नगर में कोरोना को मात देने वालों की संख्या सक्रिय मरीजों से ज्यादा हो गई है। जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। बृहस्पतिवार को जिले में एक भी पॉजिटिव नहीं मिला। जिले में संक्रमितों की संख्या 103 ही है। प्रशासन के अनुसार अब तक 54 मरीज ठीक हो चुके हैं और 49 भर्ती हैं।
विज्ञापन


गाजियाबाद में जमाती समेत तीन लोग संक्रमित, अब 53 मरीज
गाजियाबाद में बृहस्पतिवार को जमाती व महिला समेत तीन के पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। गाजियाबाद में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 53 पहुंच गई है। वहीं, बुलंदशहर में तीन महिला समेत 5 पॉजिटिव मिले हैं। सभी शिकारपुर निवासी मृतक चिकित्सक के संपर्क में थे। यहां कुल 29 मरीज हो गए हैं। 

कोरोना से गुरुग्राम में पांचवीं मौत, कैंसर से भी ग्रस्त थी पीड़ित महिला
कोरोना से जिले में पांचवीं मौत हुई है। कानपुर निवासी महिला की शहर के निजी अस्पताल में 3 दिन पहले मृत्यु हो चुकी थी। प्रशासन ने बृहस्पतिवार रात उसका अंतिम संस्कार किया। जानकारी के मुताबिक कैंसर से भी ग्रस्त थी कोरोना पीड़ित महिला। 

दिल्ली में कंटेंटमेंट जोन की संख्या 92 हुई 
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी कि महरौली में समाशी तालाब के साथ ए-3 लेक व्यू अपार्टमेंट, द्वारका में राज नगर गली नंबर एक और दो का एक हिस्सा, दयानंद विहार में मकान नंबर 15 से 101 को कंटेंटमेंट क्षेत्र  घोषित कर दिया गया है। इसके साथ कंटेंटमेंट जोन की कुल संख्या में 92 हो गई है।

प्रवासी मजदूर का अंतिम संस्कार 
दिल्ली पुलिस ने गोरखपुर, यूपी, के प्रवासी मजदूर का अंतिम संस्कार कर दिया है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार भारत नगर थाने के अध्यक्ष मोहर सिंह ने बताया कि मजदूर को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मृत्यु हो गई। हमने उसके परिजनों को सूचना दी मगर उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते वे यहां नहीं आ सकते।  

चिकित्सा उपकरणों का हब बना दिल्ली एयरपोर्ट
दिल्ली एयरपोर्ट इन दिनों दवाओं व चिकित्सा उपकरणों का हब बन गया है। एयरपोर्ट से ही कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाओं व उपकरणों की आवाजाही हो रही है। प्रतिदिन 20-22 कार्गो विमान यहां से संचालित हो रहे हैं।
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के 3800 वर्ग मीटर क्षेत्र का इस्तेमाल किया जा रहा है। कोरोना महामारी की शुरुआत से ही चिकित्सा सामग्रियों के आयात व निर्यात की सुविधाएं इस एयरपोर्ट से मुहैया कराई जा रही हैं। एविएशन मंत्रालय की तरफ से भी इसे बड़े हब में परिवर्तित करने की स्वीकृति दे दी गई है।
एयरपोर्ट के अधिकारिक सूत्रों के अनुसार, फ्रांस, दोहा, हांगकांग, शंघाई समेत अन्य एयरपोर्ट से चिकित्सा उपकरणों की आवाजाही हो रही है। बड़े-बड़े कार्गो विमानों से पीपीई किट, टेस्ट किट, मास्क और दवाइयों की आवाजाही हो रही है।

दिल्ली में कोरोना के  128 नए मामले आए सामने 
दिल्ली गुरूवार को तीन जिलों की दो गली और एक ही परिवार में मिले 65 कोरोना मरीज मिले। हांगीर पुरी में 46, जामा मस्जिद में 12 और शाहदरा के रामनगर में सात मरीज मिले हैं। आज कोरोना वायरस के 128 नए मामले सामने आए हैं।

जहांगीरपुरी में 46 नए मामले आए सामने 
उत्तरी दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि जहांगीरपुरी के एच ब्लॉक की तीन गलियोों में कोरोना वायरस के 46 मामले सामने आए हैं। 

दिल्ली सरकार की सख्ती- फिर याद दिलाया, छात्रों और मजदूरों से न लें किराया
दिल्ली सरकार ने प्रशासन को एक बार फिर उसके आदेश का सख्ती से पालन कराने के लिए कहा है। सरकार ने कहा है कि जिलाधिकारियों को जागरूकता अभियान चलाने के लिए कहा है ताकि उन इलाकों में जहां मजदूरों और छात्रों की संख्या ज्यादा है वहां के मकान मालिक किराया न लें। बता दें कि सरकार ने आदेश जारी किया हुआ है कि कोई भी किराएदार छात्रों और मजदूरों से लॉकडाउन के दौरान किराया न ले।

जामा मस्जिद के शाही इमाम ने लोगों से रमजान में घर में रहने की अपील की
जामा मस्जिद के शाही इमाम ने आज कहा कि अगर हम सरकार निर्देशों का पालन करेंगे तो कोरोना जल्द ही खत्म होगा। रमजान का पवित्र महीना शुरू होने वाला है। इस दौरान आप लोग अपने घरों में ही इबादत करें और सामाजिक दूरी का पालन करें। इन सब का पालन करने के बाद हम दूसरों को सुरक्षित रख सकेंगे।

आज भी दिल्ली-यूपी सीमा सील, डीएनडी टोल पर आरएएफ तैनात
पुलिस और आरएएफ के सुरक्षा बल टोल प्लाजा पर तैनात हैं और वाहनों की आवाजाही पर नजर रखे हुए हैं जो दिल्ली से गौतमबुद्ध नगर में प्रवेश कर रहे हैं या गौतमबुद्ध नगर से दिल्ली जा रहे हैं। बता दें कि आज भी दिल्ली से सटी यूपी की सीमाएं सील हैं।

गाजियाबाद में लॉकडाउन के चलते किसानों को हो रहा नुकसान
गाजियाबाद के फारूख नगर गांव के एक किसान सुनील ने बताया कि 'मैं यहीं खेत में काम करता हूं। पूरी मेहनत कर रहे हैं लागत भी, बीज भी आगे बिकेगी या नहीं ये उसका नसीब। हमें तो लगान चढ़ रहा है वो कहां से देंगे। खेत वाला हर छठे महीने 50,000 ले जाता है। लॉकडाउन में किसान ही मर रहा है, बड़ा आदमी कहां मर रहा है बताओ'।
विज्ञापन


दिल्ली में 2248 हुई कुल संक्रमितों की संख्या
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा है कि दिल्ली में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2248 है, इसमें कल 92 केस जुड़े और 113 मरीज ठीक हो गए। अभी तक दिल्ली में कोरोना से 724 लोग ठीक हो चुके हैं जो कि कुल संक्रमितों का 32 प्रतिशत है। 2248 में से 48 लोगों की मृत्यु हो चुकी। 24 लोग आईसीयू में और 6 लोग वेंटिलेटर पर हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें