फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: आनंद विहार और धौला कुआं पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़, साधनों के अभाव ने बढ़ाया संकट

Sun, 29 Mar 2020 12:08 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली बॉर्डर पर भारी भीड़ - फोटो : social media
विज्ञापन

लॉकडाउन का आज चौथा दिन है और तमाम प्रयासों के बाद आज भी मजदूरों का पलायन जारी है। हालांकि पुलिस लोगों को इससे रोक रही है। वहीं दिल्ली में बीते 24 घंटे के भीतर एक और कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। यह मरीज हाल ही में फिलीपींस से लौटा है। दिल्ली एयरपोर्ट से युवक को झज्जर स्थित एम्स के कैंसर संस्थान स्थित क्वारंटीन वार्ड में रखा गया था। जहां सैंपल रिपोर्ट पॉजिटिव मिलने के बाद मरीज का उपचार शुरू कर दिया है। यहां पढ़ें आज दिल्ली-एनसीआर का दिनभर का हाल...

विज्ञापन


धौला कुआं में भारी संख्या में  एकत्रीत हुए लोग, पुलिस मौके पर मौजूद


धौला कुआं  पर भी करीब 500-700 लोग एकत्रीत है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद है और उन्हें वापस जाने के लिए समझा रहे है।

स्वंयसेवकों ने वितरित की खाद्य सामग्री 
 

दिल्ली के द्वारका सेक्टर एक के पास महावीर एन्कलेव इलाके में आरएसएस स्वंयसेवकों ने आरडब्लयूए  (रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन) के सदस्यों के साथ कोरोना वायरस  के मद्देनजर देशव्यापी लॉकडाउन के बीच जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरित की।

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या 49 हुई सरकार  
 

ट्रेडरों के पास प्रयाप्त स्टॉक 
 

दिल्ली ड्रग ट्रेडर एसोसिएशन के महासचिव, आशीष ग्रोवर के बताया कि हमारे पास दवा की दुकान के मालिकों के लिए पास है, लेकिन कर्मचारियों के लिए नहीं है जिसके कारण कर्मचारियों की कमी है। स्टॉक पर्याप्त है लेकिन हमारे पास इसे सामान भेजने करने के लिए परिवहन नहीं है। सरकार को यह स्टॉक खरीदना चाहिए और इसे वितरित करना चाहिए। 
विज्ञापन



दिल्ली के आनंद विहार और धौला कुआं पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ जमा हो गई है। ये सभी किसी भी कीमत पर अपने-अपने गांव जाना चाहते हैं। 
 
झंडेवालान मंदिर में जरूरतमंदों के लिए बना भोजन 
 

दिल्ली के झंडेवालान मंदिर ट्रस्ट और सेवा भारती के स्वयंसेवकों ने लॉकडाउन में जरूरतमंदों को भोजन परोसने की तैयारी करते हुए।



दिल्ली पुलिस ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर 
दिल्ली पुलिस ने कोरोनावायरस के कारण लॉकडाउन से संबंधित मुद्दों को हल करने के लिए 24 घंटे सातों दिन के लिए हेल्पलाइन नंबर 01123469526 स्थापित किया है। अब तक हेल्पलाइन नंबर पर कुल 3796 कॉल आ चुकी  है। 

आनंद विहार बस टर्मिनल पर भारी भीड़
 

अपने शहरों और गांवों में जाने के लिए भारी संख्या में प्रवासी दिल्ली के आनंद विहार बस टर्मिनल पर पहुंचे।

नोएडा की सीजफायर कंपनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज, 13 लोग हो चुके हैं संक्रमित
सीजफायर कंपनी के खिलाफ एफआईआर के निर्देश दिए गए हैं। इस कंपनी का निदेशक लंदन से आया था, उसके बाद लंदन से एक ऑडिटर कंपनी में आया था। लेकिन कंपनी की तरफ से इसकी जानकारी स्वास्थ विभाग को नहीं दी गई है। कंपनी की गलती के कारण 13 लोग कोरोनावायरस की चपेट में आ गए।

केजरीवाल की अपील न जाएं घर छोड़कर, फैलेगी महामारी
केजरीवाल ने लोगों से अपील की है कि आप जहां हैं वहीं रहें वरना महामारी फैल जाएगी। सिर्फ यही नहीं उन्होंने बताया कि सभी इंतजाम किए जा रहे हैं।  1000 दुकानों में समय से पहले पहुंचा राशन पहुंच चुका है। 71 लाख लोगों तक राशन पहुंचेगा। हमने रहने और खाने की व्यवस्था कर दी है।

नोएडा में पांच और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाए गए
नोएडा में पांच और कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही शहर में संक्रमितों कुल संख्या बढ़कर 23 हो गई है।

अरविंद केजरीवाल की अपील न जाएं अपने गांव
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पलायन कर रहे लोगों से अपील की है की यूपी और दिल्ली दोनों सरकारों ने बसों का इंतजाम तो कर दिया है, लेकिन मेरी अभी भी सभी से अपील है कि वे जहां है, वहीं रहें। हमने दिल्ली में रहने, खाने-पीने सबका इंतजाम किया है। कृपया अपने घर पर ही रहें। अपने गांव ना जाएं, नहीं तो लॉकडाउन का मकसद ही खत्म हो जाएगा।

कौशांबी बस अड्डे पर बसों का इंतजाम होने के बाद यूपी गेट हुआ खाली
यूपी गेट अब खाली हो चुका है। सभी लोगों को गाजियाबाद के कौशांबी डिपो भेज दिया गया है, क्योंकि कौशांबी डिपो से उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में  बसें जाएंगी।

दिल्ली सरकार ने पलायन कर रहे लोगों के लिए सरकारी स्कूलों में बनाया बसेरा
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पलायन कर रहे लोगों के लिए एलान किया है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में बसेरा बनाया जाएगा। यहां लोगों के लिए खाने का भी इंतजाम होगा। मनीष सिसोदिया ने लोगों से वापस न जाने की अपील की है लेकिन ये भी बताया कि दिल्ली सरकार ने 100 बसें और यूपी सरकार ने वापस जा रहे लोगों के लिए 200 बसों का इंतजाम किया है। मनीष सिसोदिया बोले दिल्ली सरकार की करीब 100 और उत्तर प्रदेश सरकार की करीब 200 बसें दिल्ली से पैदल जाने की कोशिश कर रहे लोगों को लेकर जा रही है। फिर भी सभी से मेरी अपील है कि लॉकडाउन का पालन करें। कोरोना का असर नियंत्रित रखने के लिए यही समाधान है। बाहर निकलने में कोरोना का पूरा खतरा है।

दिल्ली से पलायन कर वापस जा रहे लोगों को रोकने पहुंचे सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर पहुंचे हैं। वह लोगों को दिल्ली से बाहर न जाने के लिए समझा रहे हैं। उनका कहना है कि आप लोग दिल्ली में ही रहें, आपको किसी चीज की कमी नहीं होने देंगे।

दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर जुटी हजारों की भीड़
दिल्ली के गाजीपुर में पलायन कर रहे लोगों की भीड़ जमा हो गई है। दिल्ली-यूपी बॉर्डर पर बैरिकेडिंग सख्त होने के चलते लोग बॉडर पर ही खड़े हैं और अपने घरों की ओर जाने का इंतजार कर रहे हैं।

मजदूर पूछ रहे क्या है उपाय, पलायन न करें तो क्या करें
दिल्ली से लेकर नोएडा, गाजियाबाद आदि क्षेत्रों से आज भी मजदूरों का पलायन जारी है। उनका कहना है कि हमारी कंपनियां फैक्टरियां बंद हो गई हैं तो हमारे पास घर वापस जाने के अलावा क्या उपाय है?

दिल्ली में कई जगह लोग बांट रहे जरूरतमंदों को खाना
दिल्ली में बांग्ला साहिब गुरुद्वारा के बाहर लोगों ने जरूरतमंदों को खाना बांटा। इसी तरह शहर के कई क्षेत्रों में लोग जरूरतमंदों को खाना बांट रहे हैं। दूसरी तरफ आज भी दिल्ली समेत एनसीआर के तमाम शहरों की सड़कें लॉकडाउन के चलते वीरान पड़ी हैं।
विज्ञापन


एक ओर सामाजिक दूरी का लोग रख रहे ख्याल तो दूसरी ओर बसों में भरकर लोग जा रहे घर
एक ओर जहां लोग कोरोना के कारण सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कर रहे हैं वहीं दूसरी तरफ इसकी धज्जियां उड़ रही हैं। कंपनी, फैक्टरी व काम बंद होने से जिन लोगों की आमदनी का जरिया खत्म हो गया है वह बस अड्डों से बसों में भरकर अपने गांव-शहर लौट रहे हैं।

दिल्ली-एनसीआर में कुल मरीजों को संख्या
दिल्ली- 41 संक्रमित                    2 की मौत
नोएडा ग्रेटर नोएडा- 23  संक्रमित
गुरुग्राम-10 संक्रमित
फरीदाबाद- 2 संक्रमित
पलवल- 1 संक्रमित
गाजियाबाद- 5 संक्रमित

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें