फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जून-जुलाई में चरम पर पहुंच सकते हैं कोरोना वायरस के मामले: एम्स निदेशक

Thu, 07 May 2020 06:02 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया - फोटो : ANI
विज्ञापन

एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने गुरुवार को कहा कि जून-जुलाई में कोरोना वायरस के मामले चरम पर पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि आंकड़ों को देखते हुए और जिस तरह से भारत में कोरोना के मरीजों की बढ़ोतरी हो रही है, जून-जुलाई में महामारी अपने चरम पर होगी। 

विज्ञापन





उन्होंने कहा कि आंकड़ों के मुताबिक, इसमें कई बदलाव भी हो सकते हैं। केवल समय के साथ ही पता चल पाएगा कि यह कितना प्रभावी होगा और लॉकडाउन बढ़ाने के इस पर क्या असर पडे़गा। 

कुल 52,952 कोरोना संक्रमित  
केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अनुसार, भारत में अबतक 52,952 कोरोना संक्रमित मरीज हैं और 1,783 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भारत में 35902 सक्रिय केस हैं, जबकि 15266 मरीज ठीक हो चुके हैं और उन्हें छुट्टी दे दी गई है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 16758 मरीज हैं, इसके बाद गुजरात में 6652 और दिल्ली में 5532 कोरोना मरीज हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें