देश भर में चलने वाले एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मे कोरोना वायरस की महामारी के चलते गर्मी की छुट्टियों को 21 मार्च से 25 मई तक करने का एलान किया है।
इतना ही नहीं निवारक उपायों के तहत हॉस्टल में रह रहे बच्चों की सुरक्षा के लिए बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने इस आश्य का आदेश राज्यों के मुख्यसचिवों और जनजातीय विभाग से सचिवों को दे दिया है।
इस आदेश में कहा गया है कि आकस्मिक हालातों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले और विशेष कक्षाओं के चलते परिसर में रहने वाले छात्रों को विशेष देखभाल में रखा जा रहा है। परिसरों में प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगी हुई है।
यहां रह रहे बचे हुए छात्रों को बची हुई परीक्षाओं के बारे दिशा-निर्देश और उनके संबधित कागजात पूरे होने के बाद उन्हें भी जल्द घर भेज दिया जाएगा। शिक्षक परिणाम का काम पूरा करने के बाद छुट्टियों का लाभ ले सकेंगे।