फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकलव्य मॉडल विद्यालयों में 25 मई तक छुट्टी का एलान, हॉस्टल में बाहरी लोगों की 'नो एंट्री'

Fri, 27 Mar 2020 07:15 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
देश भर में चलने वाले एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय मे कोरोना वायरस की महामारी के चलते  गर्मी की छुट्टियों को  21 मार्च से 25 मई तक करने का एलान किया है। 
विज्ञापन


इतना ही नहीं निवारक उपायों के तहत हॉस्टल में रह रहे बच्चों की सुरक्षा के लिए बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।  जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने इस आश्य का आदेश राज्यों के मुख्यसचिवों  और जनजातीय विभाग से सचिवों को दे दिया है।

इस आदेश में कहा गया है कि आकस्मिक हालातों को देखते हुए  यह निर्णय लिया गया है।  बोर्ड परीक्षाओं में भाग लेने वाले और विशेष कक्षाओं के चलते परिसर में रहने वाले छात्रों को विशेष देखभाल में रखा जा रहा है।  परिसरों में प्रवेश पर पूरी तरह से पाबंदी लगी हुई है। 
विज्ञापन


 यहां रह रहे बचे हुए छात्रों को बची हुई परीक्षाओं के बारे दिशा-निर्देश और उनके संबधित कागजात पूरे होने के बाद उन्हें भी जल्द घर भेज दिया जाएगा। शिक्षक परिणाम का काम पूरा करने के बाद छुट्टियों का लाभ ले सकेंगे। 
विज्ञापन

रिजल्ट एसएमएस और पोस्ट द्वारा सूचित किए जाएंगे।  अब परिसर में नए सत्र की पढ़ाई होगी। इसलिए वर्तमान अवकाश को ग्रीष्मवकाश में समायोजित किया जाएगा। कक्षा  9 और 11 में प्रवेश भी स्कूल खुलने के बाद ही हो सकेंगे।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें