फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Arvind Kejriwal ने बताया जब दिल्ली में रोज आएंगे कोरोना के 100 केस तो कैसी होगी तैयारी

Fri, 27 Mar 2020 01:46 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

- मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, डॉ. सरीन कमेटी ने रिपोर्ट सौंपी

- कोरोना के स्टेज तीन का एक्शन प्लान तैयार, क्षमता का किया जा रहा विस्तार
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल कोरोनो वायरस पर बोलते हुए - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में फिलहाल रोजाना सौ नए मरीजों के इलाज का पुख्ता इंतजाम है। अगर मरीजों की संख्या बढ़कर एक हजार हो जाती है तो उसके लिए सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र की क्षमता बढ़ाने की योजना बना रही है।

विज्ञापन


दिल्ली सरकार का कहना है कि यह कदम आईएलबीएस के प्रमुख डॉ. सरीन की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेषज्ञ कमेटी की सिफारिश पर उठाया जा रहा है। इसके मुताबिक, मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने पर अतिरिक्त आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर, आईसीयू समेत चिकित्सकों की बड़ी टीम उतारनी होगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि कमेटी ने कोरोना वायरस के संक्रमण को तीन चरणों में बांटा है। पहला, अगर रोजाना 100 तक नए केस आते हैं, तो सरकार को क्या तैयारियां करनी है। अगर रोजाना 500 नए केस आते हैं, तो क्या तैयारी करनी है? अगर हर दिन 1000 नए केस कोरोना के आते हैं, तो क्या तैयारियां करनी होंगी?
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सौ नए केस तक को संभालने की क्षमता अभी दिल्ली के पास है। अगर हर दिन 100 से अधिक केस आएंगे तो कुछ अस्पतालों में और तैयारियां करनी होंगी।




 

विज्ञापन

इस दौरान कुछ निजी अस्पतालों को लिया जाएगा। जैसे ही 100 से अधिक केस बढ़ते हैं, सरकार 500 की क्षमता तैयार कर लेगी। इसमें जोर आइसोलेशन बेड, वेंटिलेटर, आईसीयू समेत चिकित्सकों व नर्सों की संख्या बढ़ाने पर होगा। इसी क्रम में सरकार एक हजार मरीजों के इलाज के लिए तैयारी कर रही है।

केजरीवाल ने कहा कि भगवान करे कि ऐसी स्थिति न आए। मुझे उम्मीद है कि ऐसी स्थिति नहीं आएगी। आज जो 3 या 4 मरीज बढ़ रहे हैं, वह भी आने वाले समय में कम होने चाहिए। यह लॉक डाउन इसे कम करने के लिए किया गया है। फिर भी, अगर मरीज बढ़ते भी हैं, तो हम उसकी तैयारी कर रहे हैं।

कल से चार लाख लोगों को मिलेगा खाना
वह बोले कि हमने दोपहर और रात के खाने के लिए 325 स्कूलों में इंतजाम किया है। करीब 500 लोग इन स्कूलों में खाएंगे। अब तक हम लोग रोज 20000 लोगों को रोज खाना खिला रहे हैं। अब यह संख्या बढ़कर दो लाख हो जाएगी। 28 मार्च से यह संख्या दोगुनी होकर चार लाख हो जाएगी। इस तरह हमने खाना बांटने के लिए पूरी दिल्ली में केंद्र बना दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें