फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के अस्पतालों के लिए एम्स ने बनाया कोरोना बैकअप प्लान, ट्रेनिंग से लेकर शवों के अंतिम संस्कार तक की है योजना

Thu, 26 Mar 2020 05:04 PM IST
पूजा त्रिपाठी परीक्षित निर्भय, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

- वेंटिलेटर से लेकर डॉक्टरों को ट्रेनिंग देने तक की बनाई योजना
- शवों के अंतिम संस्कार के लिए गाइडलाइन तैयार, चीन से काफी कुछ समानताएं
- ओपीडी बंद, लेकिन मरीजों को फोन व इंटरनेट पर दे सकेंगे सुझाव
विज्ञापन
- फोटो : रॉयटर्स एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस से निपटने के लिए अब देश का सबसे बड़ा चिकित्सीय संस्थान एम्स भी सक्रिय हो चुका है। एम्स ने देश भर के अस्पतालों के लिए कोरोना बैकअप प्लान तैयार कर लिया है जोकि एम्स के भी सभी अस्पतालों में लागू होगा। इसमें वेंटिलेटर से लेकर संक्रमित शवों के अंतिम संस्कार तक की गाइडलाइन तैयार हो चुकी हैं।

विज्ञापन


अस्पताल न आने वाले मरीजों को फोन व इंटरनेट के जरिए डॉक्टरों से जोड़ा जाएगा। साथ ही कोरोना वायरस का इलाज करने वाले डॉक्टरों को एम्स से जोड़ने के लिए वेबीनार कार्यक्रम भी अब शुरू होने वाला है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले एक सप्ताह से एम्स के तमाम विशेषज्ञों की टीम बैकअप प्लान बनाने में जुटी हुई थी। एम्स में इस समय ओपीडी और पहले से तय सर्जरी को रोक दिया है। केवल आपातकालीन सेवाएं यहां चालू हैं।
विज्ञापन


एम्स के ट्रामा सेंटर, झज्जर स्थित कैंसर अस्पताल, बर्न व प्लास्टिक ब्लॉक में कोरोना वायरस के लिए विशेष तौर पर इंतजाम किए जा चुके हैं। साथ ही एम्स ने 150 बिस्तरों को अलग से आरक्षित कर लिया है। एम्स प्रबंधन के अनुसार कोरोना वायरस से जुड़ी हर स्थिति से निपटने के लिए वे तैयार हैं।

जल्द दिखेंगे छोटे व सस्ते वेंटिलेटर

एम्स निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया के अनुसार कोरोना वायरस के मरीजों को आईसीयू सुविधा बढ़ाने के लिए जल्द ही छोटे व सस्ते वेंटिलेटर उपलब्ध हो जाएंगे। इसकी तमाम कागजी कार्यवाही लगभग पूरी हो चुकी है।

दुनिया भर में वेंटिलेटर की मांग कोरोना वायरस के चलते बढ़ी है। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर की एक कंपनी से वेंटिलेटर की योजना बनाने वाले एम्स ने अब इसके लिए एक स्वदेशी कंपनी से करार किया है। ये कंपनी प्रोटोटाइप वेंटिलेटर उपलब्ध कराएगी जोकि, आकार में छोटे लेकिन काम में काफी तेज तकनीकी से लैस होंगे।

शवों के अंतिम संस्कार की बनाई गाइडलाइन
एम्स के फॉरेसिंक विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की मौत होने के बाद अंतिम संस्कार को लेकर छह पेज की एक गाइडलाइन बनाई है। सूत्रों का यहां तक कहना है कि आने वाले दिनों में केंद्र सरकार इन दिशा निर्देशों का पालन करा सकती है।

एम्स की गाइडलाइन के तहत खुले में संक्रमित शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जा सकता है। इलेक्ट्रिक या सीएनजी के जरिए अंतिम संस्कार करना उचित रहेगा। चार से पांच फुट गहरे गड्डे में शव को दफन कर उसके ऊपर सीमेंट की एक मोटी लेयर से कवर करना चाहिए।
विज्ञापन

कोरोना का इलाज करने वालों की करेंगे मदद

एम्स के वरिष्ठ ह्दयरोग विशेषज्ञ डॉ. अंबुज राय ने बताया कि एम्स ने एक वेबीनार प्रोग्राम तैयार किया है जिसमें हर दिन अलग-अलग विभाग के विशेषज्ञ देश भर के डॉक्टरों को कोरोना वायरस के इलाज से जुड़ी जानकारियां दे सकेंगे।

उन्होंने बताया कि 27 और 30 मार्च के अलावा 01 और 03 अप्रैल को चार चरण में प्रशिक्षण दिया जाएगा। 20-20 मिनट के इस वेबीनार में इंफेक्शन कंट्रोल प्रैक्टिस से लेकर पल्मोनरी, हार्ट, नेफ्रोलॉजी, कोविड मैनेजमेंट इत्यादि बिंदुओं पर जानकारी दी जाएगी।

फोन पर मिलेंगे एम्स के डॉक्टर, लें सलाह
ओपीडी और पहले से तय सर्जरी पर रोक लगाने के बाद एम्स ने अपने मरीजों के लिए टेली कंसल्टेशन की सुविधा शुरू की है। एम्स आने वाले फॉलोअप मरीज डॉक्टर से फोन पर कंसल्टेशन ले सकते हैं। एम्स प्रशासन की ओर से सभी डॉक्टरों को जानकारी दे दी गई है। ताकि मरीजों को फोन करने पर कोई परेशानी ना हो।

कई मरीजों की डॉक्टरों के साथ अपॉइंटमेंट तय थी जिसे निरस्त कर दिया है। अब मरीज फोन के जरिए डॉक्टर से अपनी स्वास्थ्य समस्याओं को लेकर बात कर सकते हैं। फोन पर कॉल के अलावा वॉट्सएप और मैसेज के जरिए डॉक्टर से सुझाव ले सकते हैं।

एम्स में कोरोना के मरीजों के लिएः
. एम्स ट्रामा सेंटर के आईसीयू में 20 बेड। 
. झज्जर स्थित कैंसर अस्पताल में 50 आइसोलेशन, 25 आईसीयू बेड।
. बर्न एंड प्लास्टिक ब्लॉक में 30 आईसीयू बेड।
. 150 आइसोलेशन बेड अलग से आरक्षित किए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें