ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में बीती रात एक चीनी नागरिक ने खुद को घर में लॉक कर लिया। उसे लगा कि वह कोरोना वायरस की चपेट में है। इसी के चलते उसने खुद को अपने ही घर में लॉक कर लिया।
विज्ञापन
इसकी जानकारी उसने स्वास्थ्य अधिकारियों को दी। जिसके बाद उसका सैंपल लिया गया। जांच के बाद उसका सैंपल निगेटिव आया है। चीफ मेडिकल ऑफिसर अनुराग भार्गव ने भी इस बात की पुष्टि की है कि उसके टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है।