एंबुलेंस टीम ने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के आला अधिकारियों को दी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फोन करने वाले व्यक्ति के घर का पता निकाला जा रहा है। ताकि, उसकी जांच कर सके।
अधिकारियों ने बताया कि हेल्पलाइन नंबर पर फोन करने वाले की पहचान उजागर नहीं की जाएगी। लोग घबराएं नहीं और इलाज कराने में विभाग का सहयोग करें।
कहीं फर्जी कॉल तो नहीं
हेल्पलाइन नंबर पर कोई भी फोन कर सकता है। ऐसे में कई लोग ऐसे भी हैं जो फर्जी कॉल कर परेशान करने का प्रयास कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ऐसे लोगों पर कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि हेल्पलाइन नंबर लोगों की सुविधा के लिए जारी किया गया है। यदि इसका गलत इस्तेमाल किया गया तो जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंगलवार को फोन करने वाले व्यक्ति की तलाश की जा रही है। ताकि पता लगाया जा सके कि वह संक्रमित है या फिर उसने परेशान करने के लिए फोन किया था।
मामला संज्ञान में आया है। पुलिस को सूचना दी गई है। फर्जी कॉल अधिक आ रही हैं। नंबर के आधार पर पुलिस उनका पता लगा रही है। लोगों को भी भयभीत होने की जरूरत नहीं है।- डॉ. अनुराग भार्गव, सीएमओ