उधर सोशल डिस्टैसिंग एडवाइजरी के अनुसार मंत्रालय ने छात्रों को घर पर ही रहने और इंटरनेटर के जरिए अपनी पढ़ाई जारी रखने की सलाह दी है। जिन स्कूल या कॉलेजों में अभी परीक्षाएं चल रही हैं वहां छात्र-छात्राएं एक दूसरे से एक मीटर की दूरी बनाए रखें। निजी क्षेत्र की तमाम कंपनियां अपने कर्मचारियों को घर से ही काम करने की मंजूरी दें।
वीडियो कान्फ्रेसिंग के जरिए मीटिंग की जाएं। ज्यादा से ज्यादा लोगों को दूर रहने की सलाह दें। रेस्तां में हैंडवाशिंग प्रोटोकॉल का पालन होना चाहिए। शादियों में कम से कम लोगों को एकजुट किया जाए। स्थानीय प्रशासन बड़ी भीड़ से जुड़े कार्यक्रमों को तत्काल रोक लगाए।
यहां से आने वालों को पृथक रहना जरूरी
मंत्रालय ने ट्रैवल एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि जो लोग यूएई, कतर, ओमान व कुवैत से भारत आ रहे हैं उन्हें 14 दिन के लिए पृथक रहना जरूरी है। 18 मार्च से इन देशों से आने वाले यात्रियों पर ये लागू होगा। तुर्की, यूके, यूरोपियन देशों से आने वालों पर 18 मार्च से रोक लगा दी जाएगी। भारत से इन देशों के लिए कोई उड़ान नहीं भरी जाएगी। ये दोनों ही नियम आगामी 31 मार्च तक लागू रहेंगे।
नई हेल्पलाइन भी हुई शुरू
मंत्रालय ने कोरोना वायरस को लेकर एक और हेल्पलाइन नंबर शुरू कर दिया है। 011-21978046 या 1075 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके मदद ली जा सकती है। ये दोनों ही हेल्पलाइन 24 घंटे काम कर रही हैं।