स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन कोरोनावायरस से निपटने में तैयारियों का जायजा लेने दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल 3 पहुंचे।
सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा, गुजरात के निदेशक मनोज गंगल ने जानकारी दी है कि कल हवाई अड्डे पर 1,967 यात्रियों की जांच की गई। एयरपोर्ट पर दो थर्मल स्क्रीनिंग सिस्टम लगाए गए हैं।
फ्रांस में कोरोनावायरस से दो और मौतों के बाद अब आंकड़ा छह हो गई है। फ्रांस में 92 नए मामले भी रिपोर्ट किए गए हैं।
राष्ट्रपति भवन में कोरोनावारस के चलते एहतियाती उपायों को जारी रखते हुए, किसी भी बड़ी भीड़ से बचने के लिए 7 मार्च से जनता के लिए मुगल गार्डन को बंद कर दिया जाएगा।
गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है कि गृह सचिव अजय कुमार भल्ला ने आज कोरोनोवायरस के मद्देनजर पड़ोसी देशों से आने वाले लोगों की स्क्रीनिंग की समीक्षा की। उन्होंने विभिन्न राज्यों और सुरक्षा एजेंसियों के अधिकारियों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंस आयोजित की।
महाराष्ट्र सरकार ने कोरोनावायरस के लिए पर समर्पित हेल्पलाइन नंबर '020-26127394' लॉन्च की है।
ग्रीस यात्रियों में कोरोनोवायरस के 21 मामलों की पुष्टि की गई है, जो हाल ही में इजरायल और मिस्र में धार्मिक स्थलों की तीर्थ यात्रा से लौटे थे।
बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने शहर में कोरोनावायरस के मामलों की रिपोर्ट करने के लिए 24x7 हेल्पलाइन नंबर '1916' लॉन्च किया है।
महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने बताया है कि राज्य के नगर निगम और प्रशासन अलर्ट पर हैं। हमें अगले 10 से 15 दिनों में और अधिक सावधान रहना होगा। उन्होंने सलाह दी कि होली के दौरान बड़े समारोहों से बचें, जैसा कि पीएम मोदी ने पहले ही अनुरोध किया है।
गृह मंत्रालय ने जानकारी दी है कि अटारी बॉर्डर पर पाकिस्तान के ट्रक ड्राइवरों की भी कोरोनावायरस से संक्रमित होने की जांच की जा रही है। सरकार कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए निरंतर सतर्कता और निगरानी सुनिश्चित कर रही है।
पेटीएम कर्मचारी में कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद गुरुग्राम की ही एक निजी कंपनी में कार्यरत उसकी पत्नी में भी कोरोना के लक्षण नजर आए । जिला स्वास्थ्य विभाग ने पेटीएम कार्यालय का निरीक्षण किया है, पेटीएम के सभी कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच कराई जाएगी।
विदेश मंत्रालय जानकारी दी है के 495 ईरानी पर्यटकों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। अभी तक हमें ईरानी दूतावास से इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। भारत में आने वाले कुछ ईरानी पर्यटक कोरोनावायरस फैलने से पहले यहां आए थे और वे वापस नहीं लौटे क्योंकि वर्तमान में दोनों देशों के बीच कोई भी कोई भी उड़ान नहीं चल रही है।
सिक्किम सरकार ने अगले आदेश तक 'इनर लाइन परमिट' को निलंबित कर दिया है। देश में कोरोनावायरस के 30 मामले सामने आने के बाद प्रशासन ने यह निर्णय लिया गया है। सिलीगुड़ी के सिक्किम राष्ट्रीयकृत परिवहन से बसें अब केवल क्षेत्रीय पर्यटकों के लिए चल रही हैं।
ईरान में कोरोनावायरस से मौत के 15 नए मामले सामने आए हैं। अब कोरोनावायरस के मरने वालों की कुल संख्या कुल 107 हो गई है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने जानकारी दी है कि भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन, जिसमें पीएम मोदी को भाग लेना था, दोनों देशों के स्वास्थ्य अधिकारियों ने सुझाव दिया कि यात्रा वर्तमान में नहीं होनी चाहिए। इसलिए, यह निर्णय लिया गया है कि शिखर सम्मेलन को पारस्परिक रूप से सुविधाजनक तारीख पर पुन:र्निर्धारित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यूरोपीय संघ और भारत के बीच घनिष्ठ सहयोग की भावना से निर्णय लिया गया है, जो वैश्विक स्वास्थ्य के लिए समान चिंताओं और प्रतिबद्धता को साझा करते हैं और आशा करते हैं कि कोरोनावायरस का प्रकोप जल्द ही समाहित हो जाएगा।
कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर यूनिवर्सल चेकिंग शुरू कर दी गई है। विदेश से आने वाले सभी यात्रियों की जांच की जा रही है।
दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने जानकारी दी है कि कोरोनवायरस के मद्देनजर दिल्ली के सभी सरकारी और निजी प्राइमरी स्कूल (कक्षा 5 वीं तक) कल से 31 मार्च तक बंद रहेंगे।
गाजियाबाद के एक व्यक्ति का टेस्ट पॉजिटिव आने के साथ ही देश में कोरोनावायरस से कुल संक्रमित लोगों की संख्या 30 हो गई है। यह व्यक्ति ईरान से कुछ दिनों पहले ही लौटा था।
दिल्ली के लोगों में कोरोनावायरस के प्रति कितनी जागरूकता है इसे आप आरएमएल अस्पताल में लगी लोगों की कतार से ही समझ सकते हैं। यहां जांच कराने वालों की लंबी लाइन लगी है।
राहुल गांधी ने कोरोनावायरस को लेकर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा है कि स्वास्थ्य मंत्रालय कह रहा है कि भारत सरकार ने कोरोना के कहर को नियंत्रित कर रखा है। यह बात उसी तरह की है कि टायटेनिक जहाज का कैप्टन यात्रियों से कहे कि वह परेशान न हों क्योंकि उनका जहाज नहीं डूब सकता। समय आ गया है कि सरकार एक एक्शन प्लान तैयार करे ताकि इस हालात से निपटा जा सके।
मथुरा के वृंदावन में स्थित इस्कॉन मंदिर के प्रवक्ता सौरभ दास ने कहा है कि हमने विदेशी नागरिकों से निवेदन किया है कि वो दो महीने तक मंदिर की यात्रा पर न आएं। अगर उन्हें मंदिर आना है तो उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट उपलब्ध कराना होगा कि वो कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं हैं।
कोरोनावायरस के प्रकोप के चलते लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने मीट, अधपका मांस और मछली खुले में बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया है ताकि यह वायरस मीट के जरिए न फैले। होटल और रेस्त्रां को साफ-सफाई और स्वच्छता का ध्यान रखने का निर्देश दिया है।
आगरा के जूता कारोबारी के परिवार के छह लोगों में कोरोनावायरस मिला है। बुधवार को पुणे स्थित राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान (एनआईवी) से रिपोर्ट आने पर इसकी पुष्टि हुई है। इन सभी का इलाज दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है। उधर, इस परिवार के संपर्क में आए अन्य 25 लोगों के भी नमूने लेकर किंग जार्ज मेडिकल विश्वविद्यालय (केजीएमयू) लखनऊ भेजे गए थे। बुधवार की शाम को इनकी जांच रिपोर्ट भी मिल गई। किसी में भी कोरोना वायरस की पुष्टि नहीं हुई है।
कर्नाटक सरकार ने बंगलूरू स्थित सभी कंपनियों के उन कर्मचारियों को घर से काम करने की सलाह दी है जिन्हें फ्लू जैसे लक्षण हों। यह फैसला देश में कोरोना के बढ़ते असर के चलते लिया गया है और लोगों से साफ-सफाई रखने को कहा गया है।
गुरुग्राम मेदांता अस्पताल के पीआरओ ने बताया कि हमें सरकार से यह रिक्वेस्ट मिली है कि हम इटली के 14 कोरोनावायस संक्रमित लगों का इलाज अपने यहां करें। इन्हें आईटीबीपी के छावला कैंप में रखा गया था। इन सभी 14 लोगों को मेदांता में एक अलग फ्लोर पर रखा जाएगा, यह पूरी तरह से आइसोलेटेड होंगे।
ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 में बीती रात एक चीनी नागरिक ने खुद को घर में लॉक कर लिया। उसे लगा कि वह कोरोना वायरस की चपेट में है। हालांकि चीफ मेडिकल ऑफिसर अनुराग भार्गव ने बताया है कि उसके टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई है।