फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुगाम में कोरोना वायरस के 255 नए मामले आए सामने, दो की मौत 

Tue, 20 Oct 2020 10:28 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

गुरुग्राम में मंगलवार को 255 नए कोरोना संक्रमित मामले सामने आए। वहीं उतनी ही संख्या में मरीजों ने कोरोना को मात दी और स्वस्थ होकर घर लौटे। नए मामलों के साथ ही अब जिले में संक्रमितों की संख्या 25872 हो गई है। जिनमें से 23309 मरीजों कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं, मंगलवार को जिले में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत भी हुई। जिले में अब मौत का आकड़ा 193 पर पहुंचा है। 2195 कोरोना संक्रमित होम आइसोलेशन में है। साथ ही 153 मरीज सरकारी और निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। साथ ही जिला कोविड केयर सेंटर में 13 मरीज भर्ती है।

विज्ञापन


कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए जिले में जांच की संख्या को बढ़ाया गया है। पिछले 24 घंटों के भीतर ही 3005 लोगों की जांच की गई। जिसमें से 896 जांच रैपिड एंटीजन किट के माध्यम से हुई। वहीं 2109 जांच आरटीपीसीआर के माध्यम से हुई। अभी 1535 सैंपल का परिणाम आना बाकी है। अब तक जिले में 319636 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिले में पिछले दिनों की अपेक्षा कोरोना की रफ्तार में कमी आई है। स्वास्थ होने वाले मरीजों की दर बढ़ी है।

सीरो सर्वे के लिए 850 सैंपल किए गए एकत्रित

गुरुग्राम में मंगलवार को सीरो सर्वे पूरा हुआ। जिले के 16 कलस्टर में एंडीबॉडी सैंपलिंग की गई। इस सर्वे के माध्यम से जिले में संक्रमण की रफ्तार और एंटीबॉडी के विकास की दर को जांचा जाएगा। इस सर्व के तहत जिले में 850 लोगों के सैंपल एकत्रित किए गए हैं। दो दिन चले इस सर्वे में एंटीबॉडिज को जांच के लिए भेजा गया।
विज्ञापन


यह राज्य स्तरीय सीरो सर्वे का दूसरा राउंड है।  यह सर्वे हरियाणा सीरो सर्वे एप के माध्यम से किया गया है। 19 अक्तूबर को शुरू हुए इस राज्य स्तरीय सर्वे में 12 कलस्टर ग्रामीण तथा 4 कलस्टर शहरी क्षेत्र के शामिल रहे। जिला के कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या अपेक्षाकृत अधिक होने के बावजूद सीरो सर्वे में पॉजीटिविटी रेट 10.8 प्रतिशत दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें