कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
स्वास्थ्य विभाग ने गुरुग्राम में मंगलवार को 250 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की है, जबकि 208 मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट गए। अब तक संक्रमितों की संख्या 24051 पहुंच गया है।
वहीं कोरोना से दो मौतें भी मंगलवार को हुई। जिला प्रशासन के अनुसार कोरोना संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। अब जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या दोगुनी होने में लगभग 70 दिन का समय लग रहा है। वहीं 30 सितंबर को यह दर 58.8 थी। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के साथ रिकवरी दर भी बढ़ी है। मंगलवार तक जिले में 2474 कोरोना संक्रमित हैं। 160 मरीजों अस्पताल में भर्ती हैं।
जिले के कोविड केयर सेंटर में 11 मरीज हैं। जिले में अब तक 299319 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से लगभग 272 200 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मंगलवार को 3068 लोगों की कोरोना जांच की गई। जिसमें आरटी-पीसीआर से 2155 व रैपिड एंटीजन किट से 913 लोगों की जांच हुई। ब्यूरो