फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in Gurugram  : प्रशासन 6 और इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया, कुल संख्या 24 हुई  

Mon, 04 May 2020 10:44 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

गुरुग्राम जिला प्रशासन ने कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए छह और इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। इसी के साथ अब गुरूग्राम में कंटेनेमेंट जोन की संख्या बढ़कर 24 हो गई है। सोमवार को कंटेनमेंट जोन की सूची से सोहना ब्लॉक और पटौदी ब्लॉक के इलाकों को हटा दिया गया है। 

विज्ञापन


जिले में गुरुग्राम ब्लॉक कोरोना वायरस संक्रमण का गढ़ बन गया है। अब तक सोहना ब्लॉक में सबसे अधिक हॉटस्पॉट थे, लेकिन प्रशासन की सोमवार को जारी सूची में गुरुग्राम ने उसे पीछे छोड़ दिया है।

गुरुग्राम ब्लॉक में अब 13 हॉटस्पॉट हो गए हैं, जबकि सोहना में इनकी संख्या नौ है। पहले गुरुग्राम ब्लाक में 10 और सोहना ब्लॉक में 11 हॉटस्पॉट थे। पटौदी ब्लॉक में एक हॉटस्पॉट कम हुआ है। गुरुग्राम ब्लॉक के पालम विहार को 20 दिन बाद फिर हॉटस्पॉट बनाया गया है। पालम विहार को अप्रैल के प्रथम सप्ताह में हॉटस्पॉट बनाया गया था, लेकिन 15 अप्रैल को इसे मुक्ति मिल गई थी।
विज्ञापन


गुरुग्राम जिला प्रशासन ने सोमवार को हॉटस्पॉट और बफर जोन के नए आदेश जारी किए। जिले के 24 क्षेत्रों को हॉटस्पॉट और 16 को बफर जोन में रखा गया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देशों के तहत कोरोना संक्रमित पॉजिटिव केस मिलने पर शहरी क्षेत्र में संबंधित घर से तीन किलोमीटर दायरे में पड़ने वाले पूरे क्षेत्र को हॉटस्पॉट और उसके साथ लगते 5 किलोमीटर क्षेत्र को बफर जोन घोषित किया जाता है। ग्रामीण क्षेत्र में बफर जोन सात किलोमीटर का होता है।

गुरुग्राम ब्लॉक में सेक्टर-47 हॉटस्पॉट की सूची से बाहर निकला है। झाड़सा गांव व सेक्टर-39 को अलग-अलग के बजाय संयुक्त हॉटस्पॉट बनाया गया है। फाजिलपुर झाड़सा गांव, देवीलाल कॉलोनी, सेक्टर 54 में सनसिटी सोसाइटी, सरहौला गांव, त्यागीवाड़ा, मेघदूत अपार्टमेंट व ओम नगर पहले की तरह हॉटस्पॉट रहेंगे।

सेक्टर 12 में लोटस अस्पताल, प्रेम नगर, आचार्य पुरी व राजीव नगर वेस्ट, डुंडाहेड़ा में पुलिस थाना रोड, कम्युनिटी सेंटर, अग्रवाल स्वीट्स वाली गली व विशाल मेगा मार्ट, आरडी सिटी सोसाइटी (ब्लॉक ए, बी, सी), चंदन विहार, चौमा गांव, शंकर विहार और सायब कुंज, पालम विहार ब्लॉक सी-2 गेट एकता ग्रुप, गली नंबर 4, जे ब्लॉक, गली नंबर 5 व छोटूराम चैक को नया हॉटस्पॉट बनाया गया है।

सोहना ब्लाक में मोहल्ला भूडपुरा, मोहल्ला ठाकुरवाला और त्रिपत कालोनी हॉटस्पॉट से निकले हैं। गहलोत विहार, जावेद कॉलोनी, पहाड़ कॉलोनी, नट कॉलोनी, आईटीआई कॉलोनी सोहना, रायपुर गांव, शिवकुंड, भगतवाड़ा व ठाकुरवाड़ा पहले की तरह हॉटस्पॉट रहेंगे। पटौदी ब्लाक में गणपति वाटिका को हॉटस्पॉट से हटाया गया है। वार्ड नंबर 11 व 14 हॉटस्पॉट बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें