फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुग्राम में कोरोना वायरस के 87 नए मरीज आए सामने, एक की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 5347 हुई 

Tue, 30 Jun 2020 08:03 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
विज्ञापन
गुरुग्राम में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

गुरुग्राम में कोरोना के नए मरीजों की संख्या अब कम होने लगी है तो स्वस्थ होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। इसी क्रम में मंगलवार को कोरोना के 87 नए मरीज आए तो एक मरीज की मौत भी हो गई। वहीं, 79 मरीजों को स्वस्थ भी घोषित किया गया। जिले में अब कोरोना के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 5347 हो गई है। वहीं, अब मरने वालों की संख्या बढ़कर 91 हो गई है। जिले में कोरोना के 3961 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 1289 मरीज उपचाराधीन हैं। 

विज्ञापन


जिले में कोरोना पीड़ित 828 होम आइसोलेट हैं, 58 मरीज कोविड अस्पताल और 359 मरीज कोविड हेल्थ सेंटर में उपचाराधीन हैं जबकि 44 मरीज जिला कोविड केयर सेंटर में भर्ती हैं। कोविड-19 जांच शुल्क कम किए जाने के बाद जिले में कोविड-19 जांच कराने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

इसी क्रम में मंगलवार को एक दिन में अब तक के सबसे ज्यादा 1704  लोगों से जांच के लिए नमूने लिए गए। इसमें से निजी लैब में जांच के लिए 1230 नमूने भेजे गए तो वहीं शासकीय लैब में 474 नमूने भेजे गए। अब तक जिले में कुल 32741 लोगों की कोविड-19 की जांच हो चुकी हैं, जिसमें से 5347 पॉजिटिव व 25690 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 
विज्ञापन


वहीं, अब तक विदेश से लौटे 4952 नागरिकों की भी स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिसमें से 2137 नागरिक या तो कोरोना संक्रमित पाए गए या फिर वह कोरोना मरीजों के संपर्क में रहे। कोविड-19 की जांच शुल्क क होने के बाद लगातार जांच कराने वालों की संख्या बढ़ रही है। स्वास्थ्य विभाग ने भी ज्यादा से ज्यादा मरीजों की पहचान के लिए अब रैपिड एंटीजन जांच भी शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें