गाजियाबाद में कोरोना वायरस (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
गाजियाबाद में गुरुवार को 144 नए मरीज सामने आए हैं। जबकि एक युवक की संतोष अस्पताल में मौत हो गई । जिले में गुरुवार को 20 मरीजों को अस्पतालों से डिस्चार्ज भी किया गया है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1854 हो गई है। इनमें से 995 का उपचार चल रहा है। जबकि 802 डिस्चार्ज हो चुके हैं। कोरोना वायर से जिले मे अब तक 57 लोगों की मौत हो चुकी है।