फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर में 9 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमितों की संख्या 302 हुई  

Thu, 21 May 2020 05:57 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
नोएडा में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन
गौतमबुद्धनगर में गुरुवार को कोरोना वायरस में नौ नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 302 हो गई है। अब तक जिले में 209 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। गुरुवार को दो और लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया। 
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में अभी 88 सक्रिय मामले हैं। कोरोना वायरस से जिले में अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है। 

निर्माण कार्य के लिए प्राधिकरण की अनुमति नहीं लेनी पड़ेगी
चौथे चरण के लॉकडाउन के बीच नोएडा अथॉरिटी की सीईओ रितु माहेश्वरी ने एलान किया है कि अब शहर में निर्माण कार्य के लिए प्राधिकरण की अनुमति नहीं लेनी पड़ेगी। रितु माहेश्वरी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि कंटेनमेंट जोन को छोड़कर अब शहर के किसी भी क्षेत्र में निर्माण कार्य शुरू करने के लिए प्राधिकरण की अनुमति नहीं लेनी होगी।

हालांकि इसी ट्वीट में उन्होंने ये भी कहा है कि कार्य के दौरान लोगों को मास्क पहना, सामाजिक दूरी का ख्याल रखना जैसे नियमों का सख्ती से पालन करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें