फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर में सामने आए चार नए मामले, संक्रमितों की संख्या 222 पहुंची 

Mon, 11 May 2020 06:43 PM IST
Mohit Mudgal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नोएडा में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

गौतमबुद्धनगर जिले में सोमवार को चार नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 222 हो गई है।  सोमवार को 22 लोगों की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें चार पॉजिटिव, जबकि 18 निगेटिव निकले। गौतमबुद्धनगर में अबतक 4034 सैंपल की जांच की गई है। 

विज्ञापन

 

जिले में अब तक जिले में 135 मरीजों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। कोरोना वायरस की वजह से अबतक दो मरीजों की मौत हो गई है। कुल 85 सक्रिय मरीज हैं। वहीं अबतक 452 लोगों को क्वारंटीन में रखा गया है। 

बिना मास्क और थूकने वाले 15 लोगों पर केस दर्ज 
सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क पर थूकने और बिना मास्क लगाए घूम रहे 15 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी पुलिस को देखकर मौके से भाग गए थे। पुलिस ने मौके पर मौजूद अन्य युवकों से पूछताछ कर आटा चक्की संचालक समेत 9 लोगों को नामजद और छह अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। सभी आरोपी सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन कर रहे थे।
विज्ञापन


सूरजपुर कोतवाली पुलिस टीम रविवार को लखनावली गांव के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक आटा चक्की के सामने लोगों की भीड़ देखी। पुलिस को देखकर मौके पर खड़े लोग भाग गए। पुलिस ने एक युवक को जिसने मास्क पहना हुआ था को बुलाकर पूछताछ की। युवक ने पुलिस को बताया कि भागने वाले आरोपी सड़क पर थूक रहे थे। उनमें एक आटा चक्की संचालक अजीत, अमित, सचिन, कालू, दिनेश हैं। दो लोगों के वह नाम नहीं बता पाया।

लखनावली गांव के ही मोड़ पर आठ अन्य लोग खड़े हुए थे। वह भी पुलिस को देख कर भाग गए। पूछताछ करने पर पता चला कि भागने वालों में देवेंद्र, जसवीर, महेश और हैदर अली शामिल थे। यहां भी चार लोगों के नाम पता नहीं चल सके। पुलिस ने सभी आरोपियों पर ब्लॉक डाउन और धारा 144 का उल्लंघन करने का केस दर्ज कर लिया। सूरजपुर कोतवाली पुलिस का कहना है कि अज्ञात आरोपियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें