फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद: कोरोना वायरस के  97 नए मामले आए सामने, एक मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 2100 हुई 

Sat, 20 Jun 2020 09:20 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

फरीदाबाद में  शनिवार को 97 कोरोना पॉजिटिव मामलों की पुष्टि हुई। संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2100 हो गई है। एक कोरोना संक्रमित की इस दौरान मौत की भी पुष्टि हुई है। कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा अब 52 तक पहुंच गया है। शनिवार को 45 लोगों के ठीक होने की पुष्टि की गई है, जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या 835 हो गई है।

विज्ञापन


सेक्टर-14 निवासी 34 वर्षीय युवक ने शनिवार को संक्रमण के कारण जान गंवा दी। मृतक कोरोना संक्रमण के साथ दूसरी गंभीर बीमारियों से भी ग्रस्त था। डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि मरीज के इलाज के लिए प्रयास किया गया लेकिन दीर्घकालीन बीमारियों के कारण रोग प्रतिरोधक क्षमता ने जवाब दे दिया। इस कारण व्यक्ति की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने 97 नए मरीजों की पुष्टि शनिवार की है।

इनमें से अधिकतर होम आइसेलेट किए गए हैं। कुछ को अस्पतालों में भर्ती किया गया है। नए मरीज ओल्ड फरीदाबाद व बल्लभगढ़ क्षेत्र के साथ एनआईटी की जवाहर कॉलोनी, एसी नगर, संजय कॉलोनी, एसजीएम नगर, सेक्टर-23, सेक्टर-16 व आस - पास के अन्य क्षेत्रों से संबंधित हैं। अस्पताल में भर्ती 36 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से 13 मरीजों को आईसीयू में रखा गया है। अन्य मरीजों का उपचार ऑक्सीजन लगाकर किया जा रहा है। अभी तक 152 मरीज ऐसे हैं, जो 10 दिन पहले अस्पताल में भर्ती किए गए थे। फिलहाल 325 नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर कोविड-19 के जिला नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत भी शनिवार को क्वारंटीन हो गए। बताया जा रहा है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार के पिता के निधन के बाद डॉ. रामभगत अन्य चार डॉक्टरों के साथ उनसे मिलने पहुंचे थे। नोडल अधिकारी के साथ गए चार में से एक डॉक्टर कोरोना संक्रमित मिले हैं। ऐसे में कोरोना संदिग्ध मानते हुए उन्हें होम क्वारंटीन कर दिया गया है।

कार्यकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ रमेश ने बताया कि सावधानी के तौर पर डॉ रामभगत क्वारंटीन हुए हैं। पांच दिन बाद नियमानुसार उनका सैंपल लिया जाएगा। सैंपल रिपोर्ट के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। हालांकि होम क्वारंटीन समय में नोडल अधिकारी के रूप में ही कार्यरत रहेंगे। वहीं, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कृष्ण कुमार भी रविवार से ही जिले की बागडोर दोबारा संभाल लेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें