फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 266 नए मामले आए सामने, एक की मौत, 181 स्वस्थ 

Tue, 08 Sep 2020 08:03 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

फरीदाबाद में कोरोना के मरीजों में एक बार फिर बढ़ोतरी होने लगी है। जिले में मंगलवार को 266 नए मामलों की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है, जबकि 181 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं बीते 24 घंटों में एक मरीज की मौत भी हुई। उसे कोरोना के साथ अन्य बीमारियां भी थीं। नए मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या जिले में 14,432 हो गई है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सेक्टर-29 निवासी 66 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। अभी तक जिले में 180 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है, जो प्रदेश में सबसे अधिक है। मरने वालों में अधिकतर लोग ऐसे थे, जिन्हें दूसरी गंभीर बीमारियां भी थीं। स्वास्थ्य विभाग ने मंगलवार को 266 नए मरीजों को चिन्हित किया है। नए केस आने के बाद जिले में एक्टिव केसों की संख्या 1309 हो गई है, जिसमें से 310 मरीज अस्पतालों में दाखिल हैं और 999 मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है। 

उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम भगत ने बताया कि अस्पतालों में दाखिल 34 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से चार को वेंटिलेटर पर रखा गया है। अभी तक जिले में 14,432 मरीज मिल चुके हैं। इनमें से 12943 ठीक हो गए हैं। इस समय कोरोना का रिकवरी रेट 89.7 प्रतिशत बना हुआ है। फिलहाल 415 सैंपल की रिपोर्ट आना बाकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें