फरीदाबाद में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 177 नए मरीज मिले हैं। इसी दौरान 152 लोग स्वस्थ हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, जिले में अब तक 22684 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 21540 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 238 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 906 हो गई है। 269 मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। शेष 637 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। इनमें से 28 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इनमें से पांच मरीज वेंटिलेटर पर हैं।