फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद : कोरोना वायरस के 176 नए मामले आए सामने, 5 लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 2411 हुई 

Mon, 22 Jun 2020 09:24 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के मामले सात दिन में दोगुने हो रहे हैं। सोमवार को 176 नए मामले मिले। जबकि पांच लोगों की मौत हो गई। अब तक 61 लोग संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं। कुल संक्रमित की संख्या 2411 हो चुकी है। सोमवार को 138 मरीज स्वस्थ हुए हैं। बीते तीन माह में 1054 संक्रमित स्वस्थ हुए हैं, जबकि संक्रमण के नए आंकड़े एक सप्ताह में एक हजार के पार हो गए।

विज्ञापन


 पिछले 48 घंटे में 312 नए मामले मिले हैं। सोमवार को नए मामले ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ व एनआईटी क्षेत्र से संबंधित हैं। जबकि मरने वाले पांच संक्रमितों की जानकारी विभाग ने साझा ही नहीं की। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजेश श्योकंद का कहना है कि बीते एक सप्ताह से सभी मामले इन इलाकों से ही संबंधित हैं। जिले में अब तक 1054 मरीज स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव मरीज 1296 हैं। इनमें से 498 अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

होम आइसोलेशन में 798 संक्रमितों का इलाज जारी है। अस्पताल में भर्ती 20 मरीजों की हालत नाजुक बनी हुई है। वेंटिलेटर पर तीन मरीजों का इलाज जारी है। अस्पताल में भर्ती 75 मरीजों को दस दिन से अधिक समय हो गया है। 
विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ राजेश श्योकंद ने बताया कि 175 नए मामले मिले हैं। पांच लोगों की मौत हुई है। इनमें से चार पुरुष और एक महिला है। मृतकों की अन्य जानकारी साझा नहीं की जाएगी। अब तक 20357 सैंपल लिए हैं, जिनमें से 228 सैंपल की रिपोर्ट आना अभी बाकी है। जिले में 14131 लोग ऐसे हैं, जो स्वास्थ्य विभाग के सर्विलांस पर हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें