फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 159 नए मामले आए सामने, 148 हुए स्वस्थ 

Sat, 17 Oct 2020 10:19 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

फरीदाबाद में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 159 नए मामले रिपोर्ट किए गए। इस दौरान 148 मरीज स्वस्थ भी हुए। राहत रही कि किसी संक्रमित की इस दौरान मौत नहीं हुई। हालांकि अब तक जिले में 238 संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक जिले में अभी तक कोरोना संक्रमण के कुल 22 हजार 507 मामले मिल चुके हैं। इनमें से 21 हजार 388 स्वस्थ हुए हैं। फिलहाल जिले में 881 मरीज उपचाराधीन हैं। इनमें से 271 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं शेष 610 होम क्वारंटीन हैं। 

कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत के अनुसार, 28 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है। इसमें से पांच मरीज वेंटिलेटर पर हैं। जिले में कोरोना का रिकवरी रेट 95 प्रतिशत पर स्थिर है। शनिवार को 1520 नए सैंपल लिए जांच के लिए भेजे गए। इसमें से 289 की रिपोर्ट आना बाकी है। प्रति एक लाख की आबादी पर 12 हजार 539 सैंपल लिए जा रहे हैं। अभी तक जिले में कुल 1 लाख 25 हजार 707 सैंपल लिए जा चुके हैं।
विज्ञापन


संक्रमण से मौत की वजह 24 घंटे में बदली: 
कोरोना संक्रमण के मामलों में मौत के आंकड़ों से स्थिति की गंभीरता आंकी जा रही है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने 24 घंटे के अंदर ही जिले में हुई कुल 238 मौत में से सात मरीजों की मौत का कारण ही बदल दिया। विभाग की ओर से कोविड-19 की रिपोर्ट में गुरुवार को 38 मरीजों की मौत का कारण स्पष्ट रूप से कोरोना बताया गया। अन्य 198 मरीजों की मौत के लिए उनकी दीर्घकालीन बीमारियों व कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता को कारण बताया गया था।

वहीं, अगले दिन जारी कोविड रिपोर्ट में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 38 से बदलकर 45 कर दी गई। इस 24 घंटे में केवल दो मरीजों की मौत हुई। इसमें हैपेटाइटिस पीड़ित सात वर्षीय बच्चा व 65 वर्षीय महिला शामिल थी। दो मौत के कारण के साथ ही विभाग ने अन्य पांच मरीजों की मौत का कारण अन्य बीमारियों से बदलकर स्पष्ट रूप से कोरोना बता दिया। इस बारे में कोविड-19 अधिकारी डॉ. रामभगत आधिकारिक स्तर पर स्पष्टीकरण देने से कतरा रहे हैं। वह दबे मुंह इसे टाइपिंग मिस्टेक बता पल्ला झाड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें