फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में 71 नए मामले, दो लोगों की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 11401 हुई  

Thu, 20 Aug 2020 09:10 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

फरीदाबाद में गुरुवार को कोरोना संक्रमण के 71 नए मामले मिले हैं। जबकि 122 मरीजों ने कोरोना को मात दी और दो संक्रमितों की जान चली गई।  स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, नाई कॉलोनी निवासी 66 वर्षीय महिला व सेक्टर-8 निवासी 77 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। अब तक 11401 संक्रमितों में से 158 की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


हालांकि, अगस्त में मृत्यु दर में गिरावट आई है। इसके बावजूद प्रदेश के सभी जिलों में यह दर अभी तक सबसे अधिक है। नए 71 मामले सेक्टर-30, सेहतपुर, एनआईटी एक, पुलिस लाइन, सेक्टर 11, सेक्टर 3, आईपी कॉलोनी, सेक्टर 65, सेक्टर 2, कौराली, मुजेड़ी, जवाहर कॉलोनी, मंधावली, नवादा, बहादुरपुर, संजय कॉलोनी, चावला कॉलोनी, सेक्टर 7, अमर नगर, फतेहपुर चंदीला, सेक्टर 8,सेक्टर 3, आर्य नगर, पंजाबीवाड़ा, सेक्टर 4, मेवला महाराजपुर, भगत सिंह कॉलोनी, सेक्टर 22, मवई, डबुआ कॉलोनी, सेक्टर 16, सेक्टर 56, एनआईटी 2 के साथ अन्य क्षेत्रों से मिले। 

अब जिले में कुल 682 संक्रमित उपचाराधीन हैं। इसमें से 403 होम आइसोलेशन में और 279 अस्पतालों में भर्ती हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अस्पतालों में दाखिल 32 मरीजों ही हालत गंभीर बनी हुई है, जिसमें से तीन मरीज वेंटिलेटर पर उपचाराधीन हैं। 
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणदीप पुनिया ने बताया कि जिले में अभी तक कुल 11401 मरीज कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 10561 स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी रेट 92 प्रतिशत से भी अधिक हो चुकी है। अभी तक 1,08,875 सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 335 सैंपल की रिपोर्ट लंबित है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें