फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 198 नए मरीज, तीन की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 7500 के पार 

Sat, 25 Jul 2020 09:22 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वायरस - फोटो : pti
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के 198 नए मरीज मिलने और तीन की मौत के साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा 7500 के पार पहुंच चुका है। जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 7579 हो चुकी है। शनिवार तक कुल 123 की मौत हो चुकी है। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, ग्रीन फील्ड कॉलोनी निवासी 57 वर्षीय महिला, आदर्श नगर निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति व ओल्ड फरीदाबाद खत्री वाड़ा निवासी 64 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत बीते 24 घंटे में हुई है। कोरोना संक्रमित तीनों की मौत के कारणों का पता लगाया गया तो पता लगा कि दूसरी गंभीर बीमारियां भी इनकी मौत का कारण बनीं। अभी तक जिले में 123 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

शनिवार को 198 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई। इनमें अज्जी कॉलोनी, तिलपत, चावला कॉलोनी, सेक्टर-35, सेक्टर-15, सेक्टर-3, सेक्टर-19, सेक्टर-23, सेक्टर-16, डबुआ कॉलोनी, संजय कॉलोनी, जवाहर कॉलोनी, एसी नगर के अलावा बल्लभगढ़ व ओल्ड फरीदाबाद के अलग-अलग क्षेत्रों से नए मामले संबंधित रहे। जिले में 1624 कोरोना संक्रमित मौजूदा समय में उपचाराधीन हैं। इनमें से 622 अस्पताल में भर्ती हैं। अन्य सभी को होम आइसोलेट किया गया है। 
विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती 52 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, इनमें से 17 वेंटिलेटर पर हैं। कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. रामभगत ने बताया कि शनिवार को 156 मरीज कोरोना को मात देने में सफल रहे। अब तक 5811 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कुल 53143 लोगों के नमूने अब तक लिए जा चुके हैं। इनमें से 45182 की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अभी 382 नमूनों की रिपोर्ट आना बाकी है। जिले में 38181 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने सर्विलांस पर रखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें