फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदाबाद में कोरोना वायरस के 110 नए मामले, एक की मौत, कुल संक्रमितों की संख्या 6500 के पार 

Sun, 19 Jul 2020 08:43 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
विज्ञापन
फरीदाबाद में कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

फरीदाबाद में कोरोना संक्रमण के मामले 6500 से पार हो चुके हैं। रविवार को 110 नए संक्रमित मिले, एक की मौत हो चुकी है। वहीं, 85 मरीजों के स्वस्थ होने की पुष्टि की है। जिले में संक्रमण के कुल मामले 6572 हो चुके हैं और 113 लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रविवार को सूर्या विहार निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई है, जिसे कोरोना संक्रमण के साथ दूसरी गंभीर बीमारियां भी थी। नए मामले ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और एनआईटी के अलग-अलग क्षेत्रों से संबंधित रहे। जिले में 1316 एक्टिव मामले हैं। इनमें से 574 अस्पताल में भर्ती हैं और 742 होम आइसोलेशन में उपचाराधीन हैं।

फिलहाल 42 मरीजों की हालत गंभीर बनी हुई है, इनमें से 18 वेंटिलेटर पर हैं। उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश श्योकंद ने बताया कि जिले में अभी तक 42635 संदिग्धों के सैंपल लिए गए हैं। इनमें से 320 की रिपोर्ट आना बाकी है। मरीजों का डबलिंग रेट 22.7 दिन बना हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें