फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना से दो और की मौत, 51 नए मरीज मिले, 1561 हुई संक्रमित मरीजों की संख्या

Tue, 14 Apr 2020 11:31 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
कोरोना वायरस से राजधानी में दो और मरीजों की मौत हो गई। उन्होंने मंगलवार को अलग-अलग अस्पतालों में उपचार के दौरान दम तोड़ा। इसके अलावा, कोरोना वायरस से संक्रमित 51 नए मरीज सामने आए हैं। 
विज्ञापन


इसी के साथ ही दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 1561 पहुंच गई है। अब तक 30 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, 51 में सबसे ज्यादा 19 मरीज संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। 

मरकज से निकाले गए जमातियों में 9 और संक्रमित मिले हैं। दिल्ली में अब तक 1080 जमाती संक्रमित मिल चुके हैं। दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में 1429 मरीज भर्ती हैं, जिनमें 818 संक्रमित और 553 संदिग्ध हैं। 
विज्ञापन


32 संक्रमित और 26 संदिग्ध मरीज इस वक्त आईसीयू में हैं। आठ संक्रमित मरीज वेंटिलेटर और 39 ऑक्सीजन पर हैं। दिल्ली में अभी 715 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है। अब तक 16,282 सैंपल में से 1561 पॉजिटिव और 13748 निगेटिव मिल चुके हैं। 
 
विज्ञापन

कंटेनमेंट जोन से लिए 692 सैंपल

विभाग के अनुसार, दिल्ली के अलग-अलग जिलों में बनाए गए कंटेनमेंट जोन से अब तक 692 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। इन क्षेत्रों में रहने वाले हाईरिस्क लोगों के सैंपल लिए गए हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें