फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in Delhi: दिल्ली में फिर बढ़ी मरीजों की संख्या, आज सामने आए 1,056 नए संक्रमित

Tue, 28 Jul 2020 06:28 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस में गिरावट के बाद मंगलवार को एक बार फिर मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। मंगलवार को दिल्ली में कोरोना के 1,056 नए मामले सामने आए। इससे पहले सोमवार को राजधानी में महज 613 नए मामले सामने आए थे।

विज्ञापन


यह पिछले 65 दिनों के बीच की सबसे बड़ी गिरवाट थी। इसके बाद एक बार फिर आज बड़ी संख्या में नए मरीज सामने आए। दिल्ली में आज कुल 1,135 मरीज ठीक होकर घर गए।
   

इसी के साथ राजधानी में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,32,275 हो गई है, जिसमें 1,17,507 ऐसे मरीज भी शामिल हैं जो ठीक हो चुके हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 28 लोगों की मौत हुई है। दिल्ली में अब तक कुल 3881 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक फिलहाल दिल्ली में 10,887 एक्टिव मामले हैं। बता दें कि अब तक दिल्ली में 9,76,827 टेस्ट हो चुके हैं। इनमें से 4,843 आरटीपीसीआर और 13,701 रैपिड एंटीजेन टेस्ट पिछले 24 घंटों में किए गए।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें