कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर दिल्ली में 100 से भी ज्यादा लोगों की मौत दर्ज की गई है। सोमवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन में 3726 नए संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि की है। साथ ही 108 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है।
इस बीच 5824 मरीजों को डिस्चॉर्ज भी किया गया। विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 50,670 सैंपल की जांच में 7.35 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। पिछले 10 दिन में दिल्ली में कोरोना वायरस की मृत्युदर 1.91 फीसदी दर्ज की गई है।
इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5,70,374 हो चुकी है जिनमें से 5,28,315 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि 9174 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अब तक 9.07 फीसदी संक्रमण दर है।
फिलहाल 32,885 सक्रिय मरीज हैं जिनमें से 20,456 मरीज अपने अपने घरों में होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में अब तक 62.88 लाख से भी ज्यादा सैंपल की जांच हो चुकी है।