फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: एक दिन में फिर से 100 लोगों से ज्यादा की हुई मौत, 3726 नए संक्रमित मरीज मिले

Tue, 01 Dec 2020 12:16 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
coronavirus demo - फोटो : PTI
विज्ञापन
कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर दिल्ली में 100 से भी ज्यादा लोगों की मौत दर्ज की गई है। सोमवार को दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने एक दिन में 3726 नए संक्रमित मरीज मिलने की पुष्टि की है। साथ ही 108 लोगों की संक्रमण के चलते मौत हुई है। 
विज्ञापन


इस बीच 5824 मरीजों को डिस्चॉर्ज भी किया गया। विभाग के अनुसार पिछले एक दिन में 50,670 सैंपल की जांच में 7.35 फीसदी कोरोना संक्रमित मिले हैं। पिछले 10 दिन में दिल्ली में कोरोना वायरस की मृत्युदर 1.91 फीसदी दर्ज की गई है। 

इसी के साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 5,70,374 हो चुकी है जिनमें से 5,28,315 मरीज स्वस्थ्य हो चुके हैं। जबकि 9174 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अब तक 9.07 फीसदी संक्रमण दर है। 
विज्ञापन


फिलहाल 32,885 सक्रिय मरीज हैं जिनमें से 20,456 मरीज अपने अपने घरों में होम आइसोलेशन में हैं। दिल्ली में अब तक 62.88 लाख से भी ज्यादा सैंपल की जांच हो चुकी है। 
Trending Videos
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार हर दिन कोरोना संक्रमित मरीज मिलने की वजह से दिल्ली में कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़कर 5552 हो चुकी है। राजधानी में अभी 10 हजार बिस्तर बड़े अस्पतालों में खाली हैं। 

जबकि 7306 बिस्तर कोविड केयर सेंटर में खाली पड़े हैं। दिल्ली में एक दिन पहले ही 68 लोगों की मौत हुई थी जोकि 7 नवंबर के बाद सबसे कम आंकड़ा था लेकिन 24 घंटे गुजरने के बाद एक बार फिर दिल्ली में संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 100 से अधिक देखने को मिला है। पिछले 25 दिन की स्थिति देखें तो दिल्ली में ढ़ाई हजार लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें