फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CoronaVirus in Delhi: राजधानी में सामने आए 805 नए मामले, 17 मरीजों की मौत

Mon, 03 Aug 2020 06:47 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली में कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

राजधानी में सोमवार को लगातार दूसरे दिन संक्रमण के एक हजार से कम मामले सामने आए हैं। बीते 24 घंटों में 805 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं 937 लोगों को इलाज के बाद छुट्टी दे गई।

विज्ञापन


इससे कुल संक्रमितों की संख्या 1,38,482 हो गई है। इसमें से 1,24,254 लोग ठीक हो गए हैं। दिल्ली में 10,207 एक्टिव मरीज रह गए हैं। यानी, इन मरीजों की दर 7.39  हो गई है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, बीते 24 घंटों में 17 लोगों की मौत हुई है। इससे कुल मौत का आंकड़ा 4021 पर पहुंच गया है। कोविड अस्पतालों में इस समय 13,578 बेड उपलब्ध हैं। 
विज्ञापन


इनमें से 10,605 बेड खाली हैं। प्रति 10 लाख की आबादी पर 56,515 जांच हो रही है। कुल जांच की संख्या 10,73,802 हो गई है। सोमवार को संक्रमण दर 7.26 फीसदी रही।
 
हेल्थ बुलेटिन में सोमवार को जांच की संख्या 10,133 बताई गई है। इनमें 6229 एंटिजन किट से और 3904 आरटी-पीसीआर जांच हुई। 10,133 जांच में 805 मामले आए। इससे संक्रमण दर बढ़कर आठ फीसदी हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें