कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : PTI
दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस के 3,390 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 41 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 2,79,715 हो गई है।
इनमें से 2,47,446 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 5,361 लोगों की मौत हो गई है। फिलहाल राजधानी में 26,908 सक्रिय मामले हैं।
दिल्ली में बुधवार को 3965 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। राजधानी में अभी कुल 2,47,446 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
दिल्ली सरकार ने जानकारी दी है कि बुधवार को 11184 आरटी-पीसीआर जांच और 48623 रैपिड एंटीजन जांच की गई हैं। दिल्ली में बुधवार को कुल 59807 जांच की गई है। राजधानी में अब तक कुल 30,79,965 जांच की गई हैं।
दिल्ली में अभी पॉजिटिविटी रेट 5.67 प्रतिशत है। जबकि मृत्यु दर 1.15 प्रतिशत है। दिल्ली में अभी कुल 2570 कंटेनमेंट जोन हैं। राजधानी में अभी कुल 15657 मरीज होम आइसोलेशन में हैं।