दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 787 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 18 लोगों की मौत हो गई है। इसी के साथ कुल संक्रमितों की संख्या 1,53,367 हो गई है। राजधानी में सोमवार को 740 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में अब तक कुल 1,38,301 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना वायरस से दिल्ली में अब तक कुल 4214 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी कुल 10852 सक्रिय मामले हैं।
आम आदमी पार्टी में ऑक्सीजन जांच केंद्र खोलने को लेकर चर्चा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को जानकारी दी कि उन्होंने आम आदमी पार्टी के सभी राज्य संयोजकों के साथ बात की और देशभर के ज्यादा से ज्यादा गांवों में 'ऑक्सीजन जांच केंद्र' खोलने को लेकर चर्चा की। देश के नागरिक होने के नाते ये हमारा कर्तव्य है कि इस मुश्किल वक्त में हम देश के ज्यादा से ज्यादा लोगों को कोरोना से बचाएं।