दिल्ली में रविवार को कोरोना संक्रमण के 6746 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 121 मरीजों की मौत हो गई। राजधानी में रविवार को 6154 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट 12.29 प्रतिशत है। वहीं पिछले दस दिनों में मृत्यु दर 1.69 प्रतिशत दर्ज की गई है।
दिल्ली में रविवार को 54893 कोरोना जांच की गई। इसमें 23433 आरटी-पीसीआर जांच और 31460 रैपिड एंटीजन जांच शामिल हैं। राजधानी में अब तक कुल 58,15,971 जांच की गई।
दिल्ली में अब तक कुल 5,29,863 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें से 4,81,260 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। जबिक 8391 मरीजों की मौत हो चुकी है। दिल्ली में अभी कुल 40212 सक्रिय मरीज हैं। इसमें से 23301 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। राजधानी में अभी कुल 4697 कंटेनमेंट जोन हैं।