फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोना वायरस के 655 नए मामले आए सामने, 23 की मौत, 988 मरीज स्वस्थ

Sat, 26 Dec 2020 10:46 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

साल का अंत होते-होते राजधानी में कोरोना वायरस दम तोड़ता नजर आ रहा है। लगातार दूसरे दिन संक्रमण के एक हजार से कम मामले आए। स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे में 655 लोगों में कोरोना की पुष्टि की, जबकि 23 मरीजों की मौत हो गई है। 988 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई है। 

विज्ञापन

 

विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 6,22,094 हो गई है। इसमें से 6,04,746 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 10,437 लोगों की मौत हो चुकी है। पिछले 10 दिन की मृत्युदर 2.87 प्रतिशत है। फिलहाल संक्रमण के 6911सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 3544 मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है। अस्पतालों में 2656 मरीज भर्ती हैं।

इसके अलावा कोविड केयर केंद्र में 70 और स्वास्थ्य केंद्रों में 17 मरीज भर्ती हैं। शनिवार को 67115 लोगों की जांच की गई। इनमें एंटीजन प्रणाली से 26977और आरटी-पीसीआर से 40138 टेस्ट किए गए। अब तक कुल 8275838 लोगों की जांच की जा चुकी है। सक्रिय मामले कम होने के साथ कंटेनमेंट जोन की संख्या भी घटकर 4975 रह गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें